यूथ अपडेट

Supernewmoon : आज सुपरन्‍यूमून होकर भी चांद में न चमक होगी और न ही आकार, करीब होकर भी नहीं दिखेगा

Supernewmoon : आज सुपरन्‍यूमून होकर भी चांद में न चमक होगी और न ही आकार, करीब होकर भी नहीं दिखेगा
Supernewmoon : आज सुपरन्‍यूमून होकर भी चांद में न चमक होगी और न ही आकार, करीब होकर भी नहीं दिखेगा

Supernewmoon : सुपरमून नाम आते ही चमकीली चांदनी के साथ बड़े से चांद के दिखने की कल्‍पना होती है। लेकिन, अगर कहा जाए कि आज सुपर मून (Supernewmoon) है पर यह दिखेगा नहीं तो यह अनेक लोगों के लिये नई बात हो सकती है। आज आज (शुक्रवार, 9 फरवरी) का सुपर मून कुछ इन्हीं विशेषताओं वाला होगा।

नेशनल अवार्ड प्राप्‍त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने विद्या विज्ञान कार्यक्रम में बताया कि आज सुपर न्‍यूमून की घटना होने जा रही है। इसमें चंद्रमा पृथ्‍वी के पास आकर मात्र 358304 किलोमीटर दूरी पर होगा। लेकिन, अमावस्‍या की स्थिति होने के कारण यह दिन भर चमकदार सूर्य के साथ रहेगा। इसलिये रात होने पर चंद्रमा पास होकर भी नहीं दिखेगा। (Supernewmoon)

Supernewmoon : आज सुपरन्‍यूमून होकर भी चांद में न चमक होगी और न ही आकार, करीब होकर भी नहीं दिखेगा
Supernewmoon : आज सुपरन्‍यूमून होकर भी चांद में न चमक होगी और न ही आकार, करीब होकर भी नहीं दिखेगा

सारिका ने बताया कि चंद्रमा एक अण्डाकार पथ पर पृथ्वी की परिक्रमा करता है। इसलिए चंद्र माह के दौरान पृथ्वी से इसकी दूरी बदलती रहती है। पृथ्वी के निकटतम बिंदु को पेरिजी कहा जाता है, और सबसे दूर के बिंदु को अपोजी कहा जाता है। (Supernewmoon)

सारिका ने बताया कि किसी पूर्णिमा पर चंद्रमा पृथ्वी के सबसे करीब होता है, तो इसे सुपर फुल मून कहा जाता है यह माइक्रोमून की तुलना में 14 प्रतिशत बड़ा और 30 प्रतिशत चमकीला दिखता है, लेकिन किसी अमावस्‍या पर चंद्रमा जब पृथ्वी के निकटतम बिंदु के पास होता है, तो इसे सुपर न्यू मून के रूप में जाना जाता है। (Supernewmoon)

आज (शुक्रवार 9 फरवरी) को सुपरन्‍यूमून होने जा रहा है। यह खाली आंखों से दिखाई नहीं देता है। तो दिन के आकाश में चमकते सूर्य के साथ सहयात्री के रूप में चलते हुये काले सुपरन्‍यूमून को महसूस कीजिए और याद रखिए अमावस्‍या पर चंद्रमा रात में नहीं दिन भर सूर्य के साथ रहता है। (Supernewmoon)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहेbetulupdate.comसे | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करेंbetulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button