खेती किसानी

Crop Insurance Scam: फसल बीमा में घोटाले का आरोप: पूरा प्रीमियम लेने के बाद कम रकबा दर्ज, किसानों को भारी नुकसान

Crop Insurance Scam: Allegations of a scam in crop insurance: Reduced acreage registered after full premium, causing huge losses to farmers

Crop Insurance Scam: फसल बीमा में घोटाले का आरोप: पूरा प्रीमियम लेने के बाद कम रकबा दर्ज, किसानों को भारी नुकसान
Crop Insurance Scam: फसल बीमा में घोटाले का आरोप: पूरा प्रीमियम लेने के बाद कम रकबा दर्ज, किसानों को भारी नुकसान

Crop Insurance Scam: बैतूल जिले के आठनेर क्षेत्र से फसल बीमा योजना में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। एक महिला किसान ने आरोप लगाया है कि पूरा प्रीमियम वसूलने के बावजूद बीमा रिकॉर्ड में कम जमीन दर्ज की गई, जिससे उन्हें और अन्य किसानों को नुकसान उठाना पड़ा। मामले में एफआईआर और जांच की मांग की गई है।

शिकायत में सामने आए आरोप

ग्राम धनोरा निवासी ललिता मायवाड़ ने कलेक्टर और एसपी को शिकायत देकर बताया कि उनके ससुर रामरतन पिता गोपी के खसरा नंबर 419/2 और 428/11 में ही बीमा दर्ज किया गया। जबकि अन्य खसरों का प्रीमियम भी समिति प्रबंधक द्वारा काटा गया था, लेकिन वह राशि बीमा कंपनी में जमा नहीं की गई।

प्रीमियम वसूली और रकबा में अंतर

शिकायत के अनुसार किसानों से पूरे कृषि रकबे के हिसाब से प्रीमियम लिया गया, लेकिन बीमा कंपनी के रिकॉर्ड में जानबूझकर कम जमीन दर्ज की गई। इससे कम प्रीमियम जमा हुआ और बाकी राशि के गबन की आशंका जताई गई है। इस गड़बड़ी से ललिता मायवाड़ के परिवार के साथ उनकी सास शांति मायवाड़ और अन्य किसान भी प्रभावित हुए हैं।

सर्वे सूची में गड़बड़ी के आरोप

मामले में यह भी कहा गया है कि तकनीकी सर्वे के दौरान कई पात्र किसानों के नाम सूची से हटा दिए गए। वहीं कुछ किसानों का वास्तविक रकबा कम दर्ज किया गया। इसके कारण फसल नुकसान होने के बावजूद किसानों को सही मुआवजा नहीं मिल सका और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

जांच और कार्रवाई की मांग

ललिता मायवाड़ ने शिकायत में इस पूरे मामले को धोखाधड़ी और अमानत में खयानत से जुड़ा बताया है। उन्होंने समिति, बीमा कंपनी और सर्वेयर की मिलीभगत की आशंका जताई है। साथ ही वर्ष 2024 से 2026 तक अपने, अपने ससुर रामरतन और सास शांति मायवाड़ के केसीसी लोन और बैंक खातों की विशेष ऑडिट जांच की मांग की है। उन्होंने प्रशासन से एफआईआर दर्ज कर फसल बीमा प्रीमियम, जमीन के रिकॉर्ड और सर्वे सूची की तकनीकी जांच कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए किसानों की राशि वापस दिलाने की मांग की है।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देशदुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button