Betul Highway Danger: मुलताई-छिंदवाड़ा हाईवे पर महीने भर से बीच सड़क खड़ा ट्रक, डहुआ के मोड़ पर बड़े हादसे का खतरा
Betul Highway Hazard: Truck stranded in the middle of the Multai-Chhindwara highway for a month; risk of a major accident at the Dahua curve.

Betul Highway Danger: बैतूल जिले में मुलताई-छिंदवाड़ा नेशनल हाईवे पर डहुआ के पास पिछले करीब एक महीने से तकनीकी खराबी के कारण ट्रक सड़क पर खड़ा है। सड़क खड़े ट्रक के कारण वाहन चालकों को सामने से आने वाले वाहनों का अंदाजा लगाने में परेशानी हो रही है। खासकर रात के समय यह स्थिति गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है।
ग्रामीणों के अनुसार डहुआ के पास जिस स्थान पर ट्रक खड़ा है, वह पहले से ही डेंजर पॉइंट के रूप में जाना जाता है। यहां सर्पाकार मोड़ होने के कारण सामने से आने वाला वाहन अचानक दिखाई देता है। ऐसे में सड़क के बीचोंबीच लंबे समय से खड़े ट्रक ने खतरा और बढ़ा दिया है। वाहन चालक जब मोड़ पर पहुंचते हैं तो उन्हें ट्रक से बचते हुए आगे निकलने के लिए अचानक दिशा बदलनी पड़ती है। सामने से उसी समय कोई तेज रफ्तार वाहन आ जाए तो टक्कर की आशंका बनी रहती है।
मोड़ के कारण दूर से स्पष्ट दिखाई नहीं देता ट्रक
ग्रामीण राजू मगरदे ने बताया कि ट्रक पिछले एक महीने से इसी जगह पर खड़ा है। ट्रक में तकनीकी खराबी आने के बाद इसे सड़क से हटाया नहीं गया। उनका कहना है कि आए दिन इस मार्ग से बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं और सड़क पर ट्रक खड़े रहने से हादसे का खतरा बना रहता है। रात के समय स्थिति और ज्यादा खतरनाक हो जाती है, क्योंकि अंधेरे में मोड़ पर खड़ा ट्रक दूर से स्पष्ट दिखाई नहीं देता।
- यह भी पढ़ें : Betul Court Judgment: बैतूल विशेष अदालत का ऐतिहासिक फैसला: मंदबुद्धि महिला से हैवानियत करने वाले को ताउम्र आजीवन कारावास
चालकों और राहगीरों की जान पर खतरा
ऐसे में वाहन चालकों और राहगीरों की जान पर खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने मांग की है कि ट्रक को तत्काल सड़क से हटाया जाए और जब तक उसे हटाया नहीं जाता, तब तक मौके पर पर्याप्त चेतावनी संकेतक और सुरक्षा व्यवस्था की जाए, ताकि रात के समय वाहन चालकों को ट्रक की मौजूदगी का पहले से पता चल सके।
- यह भी पढ़ें : Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी बैंक हड़ताल, लगातार पांच दिन बंद रहेंगे बैंक या मिलेगी राहत?
संभावित खतरे को दूर किया जाना जरूरी
ग्रामीणों के मुताबिक हादसा होने के बाद कार्रवाई करने के बजाय पहले ही संभावित खतरे को दूर किया जाना जरूरी है। उनका कहना है कि यदि समय रहते ट्रक को नहीं हटाया गया तो किसी बड़े हादसे के बाद ही प्रशासन जागेगा। मार्ग पर लगातार बढ़ते यातायात को देखते हुए डहुआ के इस डेंजर पॉइंट पर तत्काल सुरक्षा इंतजाम किए जाने की जरूरत है।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



