बैतूल अपडेट

Multai Rape Case: मुलताई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 15 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में सलाखों के पीछे

Multai Rape Case: Major action by Multai Police—accused of raping a 15-year-old girl put behind bars within 24 hours.

Multai Rape Case: मुलताई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 15 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में सलाखों के पीछे
Multai Rape Case: मुलताई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 15 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में सलाखों के पीछे

Multai Rape Case: मुलताई पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया है। बालिका एक भंडारे में गई थी और घर वापस आकर लापता हो गई थी। पुलिस की जांच-पड़ताल में खुलासा हुआ कि एक युवक उसे अपने साथ उसके गांव ले गया और दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि 24 सितंबर को पीड़िता की परिजन द्वारा थाना मुलताई में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी 23 सितंबर की रात्रि गणेश पंडाल के भंडारे से परिवार के साथ घर वापस आई थी। रात्रि में बालिका के घर पर मौजूद नहीं होने पर परिजनों द्वारा उसकी तलाश की गई। तलाश के दौरान गांव के एक युवक द्वारा बालिका को घर छोड़कर जाने की जानकारी सामने आई।

पुलिस द्वारा तत्काल बालिका की तलाश कर उसे दस्तयाब किया गया तथा उसके कथन लिए गए। पुलिस द्वारा आरोपी सागर पिता राजेश उर्फ दनाजी बचले, उम्र 18 वर्ष, निवासी चौथिया के विरुद्ध दुष्कर्म एवं अन्य धाराओं में वैधानिक कार्रवाई की गई। धारा 64(1), 65(2), 115(2), 351(3) बीएनएस एवं धारा 3/4 पॉक्सो एक्ट का इजाफा भी किया गया।

घेराबंदी कर गांव से किया गिरफ्तार

पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र एवं उपलब्ध तकनीकी संसाधनों की सहायता से आरोपी की तलाश कर घेराबंदी की गई और आरोपी सागर बचले को उसके गांव चौथिया से हिरासत में लिया गया। घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल को विधिवत जब्त किया गया। आरोपी को 25 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi  News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi  News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button