Betul Mandi Maize Lifting: बैतूल मंडी को लेकर प्रशासन सख्त, 20 अप्रैल तक मक्का नहीं उठाने पर लाइसेंस होंगे रद्द, सचिव को नोटिस
Betul Mandi Maize Lifting: Administration strict regarding Betul Mandi, licenses will be cancelled if maize is not lifted by April 20, notice to the secretary

Betul Mandi Maize Lifting: बैतूल कृषि उपज मंडी में मक्का उठाव को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। बार-बार देरी से मंडी में बढ़ती अव्यवस्था को देखते हुए व्यापारियों को अंतिम चेतावनी दी गई है कि तय समय में माल नहीं उठाया तो सीधे कार्रवाई होगी।
बैठक में उठाव व्यवस्था पर चर्चा
कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के निर्देश पर मण्डी भारसाधक और अनुविभागीय दंडाधिकारी डॉ. अभिजीत सिंह ने शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय में व्यापारियों की बैठक ली। इस दौरान मंडी में नीलामी के बाद मक्का के उठाव में हो रही देरी से पैदा हो रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
20 अप्रैल तक दी गई अंतिम समय सीमा
एसडीएम डॉ. अभिजीत सिंह ने व्यापारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि हर हाल में समय सीमा के भीतर मक्का का उठाव किया जाए। इसके लिए 20 अप्रैल 2026 की शाम तक का अंतिम समय तय किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि तय अवधि तक माल नहीं उठाने वाले व्यापारियों के लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे और उनके क्रय-विक्रय पर भी रोक लगाई जा सकती है।
- यह भी पढ़ें : Crop Insurance Scam: फसल बीमा में घोटाले का आरोप: पूरा प्रीमियम लेने के बाद कम रकबा दर्ज, किसानों को भारी नुकसान
मंडी सचिव को नोटिस जारी
मंडी में 24 घंटे के भीतर माल उठाव सुनिश्चित करना मंडी प्रशासन की जिम्मेदारी बताते हुए एसडीएम ने इस मामले में लापरवाही पर नाराजगी जताई। मंडी सचिव सुरेश परते को 15 अप्रैल 2026 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। निर्देश दिए गए हैं कि भविष्य में तय समय पर उठाव नहीं होने पर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी और शासन को होने वाले नुकसान की भरपाई उनके वेतन से की जाएगी।
- यह भी पढ़ें : Betul Collector Meeting: कलेक्टर का सख्त आदेश: SDM करें ग्राउंड निरीक्षण, 6 महीने से ज्यादा लंबित केस पर एक्शन तय
बैठक में ये व्यापारी रहे मौजूद
इस बैठक में प्रमुख व्यापारियों में निलेशलाल भिकुलाल गोपाल ट्रेडर्स, हीरालाल भिकुलाल, प्रमोद अग्रवाल, श्याम जी, पीयूष अग्रवाल, मनोज ईसरे, राजेश आहूजा, आर.के. अग्रवाल, रामकिशोर राठौर, मुकेश टेढ़िया और मुकेश राठौर शामिल रहे।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



