
MPPSC RESULT 2019: इंदौर। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा 2019 (MPPSC Exam 2019) के परिणाम घोषित कर दिए हैं। आयोग द्वारा फिलहाल केवल 87 प्रतिशत पदों (मुख्य भाग) के चयन परिणाम घोषित किए गए हैं। प्रावधिक भाग का चयन परिणाम अन्य पिछड़ा वर्ग आरक्षण के सबंध में प्रचलित न्यायालयीन प्रकरण के अंतिम न्यायिक निर्णय के पश्चात् घोषित किया जाएगा।
आयोग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि आयोग के विज्ञापन क्रमांक 03/2019 दिनांक 14.11.2019 एवं समय-समय पर जारी शुद्धिपत्रादि, सूचनाओं आदि के संदर्भ में अद्यतन पदों के विवरण हेतु जारी शुद्धिपत्र क्रमांक 09/03/2019 दिनांक 13.05.2023 के बिन्दु क्रमांक 02 में वर्णित तालिका अनुसार शासन के विभिन्न विभागों के कुल 571 पद विज्ञापित किए गए हैं। उक्त पदों की पूर्ति के लिए, राज्य सेवा परीक्षा 2019 अंतर्गत राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2019 के उपरांत राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2019 दिनांक 21.03.2021 से 26.03.2021 तक आयोजित की गई।
उच्च न्यायालय, जबलपुर द्वारा निर्णित याचिका कमांक 542/2021 में पारित निर्णय दिनांक 07.04.2022 एवं निर्णित याचिका क्रमांक 23828/2022 में पारित निर्णय दिनांक 29.11.2022 के अनुपालन में आयोग द्वारा राज्य सेवा विशेष मुख्य परीक्षा-2019 विनांक 15.04.2023 से 20.04.2023 तक आयोजित की गई।
न्यायालय द्वारा पारित निर्णय के अनुपालन में राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2019 एवं राज्य सेवा विशेष मुख्य परीक्षा-2019 में सम्मिलित अभ्यर्थियों के प्राप्तांकों पर विषय विशेषज्ञों की समिति द्वारा प्रस्तावित नॉर्मलाईजेशन फॉमूले का उपयोग करते हुए नॉमलाईजेशन पश्चात् संशोधित पुनरीक्षित नवीन परीक्षा परिणाम विज्ञप्ति क्र. 2313/18/2021/अनु-10 दिनांक 18.05.2023 के माध्यम से घोषित किया गया। उक्त परीक्षा में कई अभ्यर्थियों के साक्षात्कार दिनांक 09.08.2023 से दिनांक 19.10.2023 तक आयोजित किए गए हैं।

MPPSC RESULT 2019: मध्य प्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग के पत्र क्रमांक एफ 07-46/2021/आ.प्र./एक दिनांक 29.09.2022 में दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुपालन में शासन के संबंधित विभिन्न विभागों से प्राप्त रिक्ति विवरण अनुसार आयोग द्वारा जारी शुद्धिपत्र क्रमांक 09/03/2019 दिनांक 13.05.2023 के बिन्दु क्रमांक 03 एवं 04 में वर्णित तालिका अनुसार उपरोक्त विज्ञापन कमांक 03/2019 दिनांक 14.11.2019 के अंतर्गत विज्ञापित कुल पदों का 87 प्रतिशत मुख्य भाग एवं 13 प्रतिशत प्रावधिक भाग की रिक्तियों का पद विभाजन विज्ञापित किया गया है। जिसके अनुसार, परीक्षा परिणाम दो भागों में मुख्य भाग एवं प्रावधिक भाग के रूप में घोषित किया जाना प्रावधानित किया गया है।
MPPSC RESULT 2019: चयन परिणाम केवल 87 प्रतिशत पदों (मुख्य भाग) का घोषित किए जाने के प्रावधान के तहत् मुख्य भाग हेतु पुनरीक्षित रिक्तियों का विवरण निम्नांकित तालिका में अंकित है। उका शुद्धि पत्र दिनांक 13.05.2023 में उल्लेखित टीप के परिप्रेक्ष्य में प्रावधिक भाग का चयन परिणाम अन्य पिछड़ा वर्ग आरक्षण के सबंध में प्रचलित न्यायालयीन प्रकरण के अंतिम न्यायिक निर्णय के पश्चात् घोषित किया जाएगा। (MPPSC RESULT 2019)
राज्य शासन के उक्त पत्र दिनांक 29.09.2022 के संदर्भ में आयोग द्वारा घोषित उक्त मुख्य परीक्षा परिणाम में अहं अभ्यर्थियों मे से साक्षात्कार में सम्मिलित अभ्यर्थियों द्वारा भरे गए अभिवचन पत्र के अनुसार मुख्य भाग–87 प्रतिशत एवं प्रायधिक भाग-13 प्रतिशत में अर्ह अभ्यर्थी अपने-अपने भाग में बने रहेंगे। चयन के कित्ती भी स्तर पर ये एक दूत्तरे से अंतर परिवर्तन (इंटरचेंज) हेतु दावा नहीं कर सकेगें।
MPPSC RESULT 2019: उच्च न्यायालय में दायर याचिका डब्ल्यूपी 24847/2023 में पारित निर्णय दिनांक 16.02.2023 तथा म.प्र. शासन, सामान्य प्रशासन विभाग के उक्त पत्र दिनांक 29.09.2022 के अनुक्रम में 87 प्रतिशत मुख्य भाग का ही चयन परिणाम घोषित किया गया है।
उच्च न्यायालय, जबलपुर में दायर याचिका क्रमांक डब्ल्यूपी, 19628/2023 के निर्णय पर दायर अपील डब्ल्यूए 2017/2023 में पारित अंतरिम आदेश दिनांक 19.12.2023 के अनुक्रम में डब्ल्यू.पी. 19628/2023 पर स्थगन प्राप्त होने के परिणामस्वरूप आयोग द्वारा प्रावधिक अंतिम चयन परिणाम घोषित किया जाता है।(MPPSC RESULT 2019)
अतएव, मुख्य परीक्षा + साक्षात्कार में प्राप्त प्राप्तांकों के योग के गुणानुकम में से आवेदकों से प्राप्त अग्रमान्यता के आधार पर निम्नानुसार केवल 87 प्रतिशत पदों (मुख्य भाग) की प्रावधिक चयन सूची घोषित की जाती है। नीचे देखें विभिन्न पदों हेतु चयनित अभ्यर्थियों की सूची….
इस लिंक पर क्लिक कर देखें रिजल्ट
नीचे दी गई लिंक में देखें किस पद के लिए किस अभ्यर्थी का हुआ चयन…
https://drive.google.com/file/d/1zqmkw1c7J3EHY8XlO659Q3_UYsMWbxE8/view?usp=drivesdk
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com