तकनीक अपडेट

March Equinox : कल होगी मार्च इक्वीनॉक्स की खगोलीय घटना, आकाशीय भूमध्य रेखा को पार करेगा सूर्य

March Equinox : बुधवार सुबह 8 बजकर 36 मिनिट पर सूर्य आकाशीय भूमध्य रेखा पर पहुंचकर उसे पार करेगा। मार्च इक्वीनॉक्स की यह खगोलीय घटना इस साल 20 मार्च को होने जा रही है।

March Equinox : बैतूल। कल बुधवार सुबह 8 बजकर 36 मिनिट पर सूर्य आकाशीय भूमध्य रेखा पर पहुंचकर उसे पार करेगा। मार्च इक्वीनॉक्स की यह खगोलीय घटना इस साल 20 मार्च को होने जा रही है।

इसके बारे में जानकारी देते हुये नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि मार्च इक्वीनॉक्स की घटना 19, 20 या 21 मार्च को होती है। इक्वीनॉक्स में पृथ्वी का अक्ष, सूर्य की किरणों के ठीक लम्बवत होता है।

इस कारण पृथ्वी के प्रकाशित हर भाग में सूर्य प्रकाश समान अवधि तक प्राप्त होता है, लेकिन यह पूरी तरह 12 घंटे का दिन और 12 घंटे की रात नहीं होती है।

सारिका ने बताया कि आम तौर पर लोग इसे दिन-रात बराबर होने से जोड़ते हैं जबकि इस साल 15 मार्च को ही मध्य भारत में दिन-रात लगभग बराबर थे। 20 मार्च को तो दिन की अवधि 12 घंटे 7 मिनिट से कुछ अधिक होगी। (March Equinox)

सारिका ने बताया कि सूर्य की एक पूरी परिक्रमा करने में पृथ्वी को जो समय लगता है और 365 दिन के बाद हम जो न्यू ईयर मनाते है, उसमें कुछ घंटे का अंतर होता है। इस कारण इक्वीनॉक्स की घटना का समय एवं दिनांक हर साल बदल जाता है। (March Equinox)

यह हर साल लगभग 6 घंटे बाद आता है, लेकिन लीप ईयर में पुन: एक दिन पीछे आ जाता है। जैसा इस साल हुआ। आज सूर्य ठीक पूर्व दिशा में उदित होकर ठीक पश्चिम दिशा में अस्त होगा। (March Equinox)

अब कब होगी मार्च इक्वीनॉक्स की घटनाएं (March Equinox)

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button