Betul Fraud Arrest: 1.93 करोड़ की ऑनलाइन ठगी का मास्टरमाइंड नागपुर से गिरफ्तार: रोबोट्रेड ऐप से की थी करोड़ों की धोखाधड़ी
Betul Fraud Arrest: Mastermind behind ₹1.93 crore online scam arrested in Nagpur; fraud worth crores committed via 'Robotrade' app.

Betul Fraud Arrest: बैतूल। बैतूल बाजार पुलिस ने 1 करोड़ 93 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में डेढ़ साल से फरार चल रहे आरोपी को नागपुर से गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि 9 फरवरी 2025 को कुलदीप राठौर निवासी भग्गूढाना बैतूल ने थाना बैतूल बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी मिलन राठौर, पंकज उर्फ ज्ञानप्रकाश साहू, देवकृष्ण साहू एवं योगेश साहू द्वारा ऑनलाइन रोबोट्रेड एप्लीकेशन के माध्यम से कुल 1 करोड़ 93 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। रिपोर्ट पर थाना बैतूल बाजार में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपी मिलन राठौर, पंकज उर्फ ज्ञानप्रकाश साहू एवं योगेश साहू को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था।
देवकृष्ण चल रहा था लगातार फरार
प्रकरण का एक आरोपी देवकृष्ण साहू पिता नाराददास साहू (40) निवासी क्वार्टर नंबर 25, एच स्ट्रीट नंबर 06, सेक्टर 02, थाना भट्टी, भिलाई, छत्तीसगढ़ घटना दिनांक से ही फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इस बीच बैतूल बाजार पुलिस को सायबर सेल के माध्यम से फरार आरोपी की लोकेशन नागपुर में प्राप्त हुई।
- यह भी पढ़ें : Aadhaar Name Change: शादी के बाद आधार में बदलना है सरनेम? जानें UIDAI के नए नियम और एनेक्सचर फॉर्म की जानकारी
नागपुर पहुंच कर किया गया गिरफ्तार
सूचना पर पुलिस टीम तत्काल नागपुर रवाना हुई और आरोपी देवकृष्ण साहू को गिरफ्तार कर बैतूल लाया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा धोखाधड़ी के संबंध में अपराध स्वीकार किए जाने पर उसका मेमोरेण्डम लेखबद्ध किया गया। गिरफ्तारी की वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
- यह भी पढ़ें : MP Government Jobs: मोहन यादव सरकार का बड़ा फैसला, 85 हजार नौकरी के बाद अब 1 लाख से ज्यादा पदों पर भर्ती
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



