बैतूल अपडेट

Sarni Theft Case: ट्रैक्टर की बैटरी चुराते पकड़ाया आरोपी तो खुला राज: मां, बेटे और बहू मिलकर करते थे चोरी, तीनों गिरफ्तार

Sarni Theft Case: Secret revealed after accused caught stealing tractor battery—mother, son, and daughter-in-law committed thefts together; all three arrested.

Sarni Theft Case: ट्रैक्टर की बैटरी चुराते पकड़ाया आरोपी तो खुला राज: मां, बेटे और बहू मिलकर करते थे चोरी, तीनों गिरफ्तार
Sarni Theft Case: ट्रैक्टर की बैटरी चुराते पकड़ाया आरोपी तो खुला राज: मां, बेटे और बहू मिलकर करते थे चोरी, तीनों गिरफ्तार

Sarni Theft Case: बैतूल। सारणी थाना क्षेत्र में एक पूरा परिवार ही चोरी की घटना में लिप्त पाया गया है। मां जहां रेकी करके जानकारी अपने बेटे को देती थी, वहीं बेटा अपनी पत्नी के सहयोग से चोरी करता था। इस परिवार के सदस्यों ने ही बीते दिनों एक वृद्धा के हाथ से कंगन काटकर और सोने की चैन चुराई थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से 8 लाख रुपये के चोरी के सोने के जेवर बरामद किए हैं।

ग्राम सलैया में ग्रामीणों ने मैग्जीन कॉलोनी पाथाखेड़ा निवासी अमित पिता पंचम मालवीय (36) को ग्रामीणों ने ट्रैक्टर की बैटरी निकालकर ले जाते हुए पकड़ा और पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने पूछताछ की तो कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। आरोपी ने शोभापुर कॉलोनी में दरवाजा काटकर घर में घुसकर सो रही वृद्धा के गले से सोने की चैन एवं हाथ से सोने के कंगन चोरी करने वाली वारदात को अंजाम देना कबूल किया।

पत्नी ने किया वारदात में सहयोग

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी आरती मालवीय ने चोरी की वारदात में सहयोग किया था, जबकि उसकी मां सकुन बाई ऐसे मकानों की रेकी कर अपने बेटे एवं बहू को जानकारी देती थी। इसके बाद आरोपी अमित अपनी पत्नी के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देता था।

निशानदेही पर चोरी का माल बरामद

आरोपी अमित मालवीय की निशानदेही पर पुलिस ने दो सोने के कंगन, एक सोने की चैन, एक वॉकी-टॉकी, दो मैनपैक सेट, छह मोबाइल फोन एवं दो चार्जर सहित करीब 08 लाख रुपये कीमत की सामग्री बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों से अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में आरोपी अमित पिता पंचम मालवीय (36), उसकी पत्नी आरती मालवीय (23) और सकुन बाई पति पंचम मालवीय (56), सभी निवासी मैग्जीन कॉलोनी शोभापुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी अमित मालवीय के विरुद्ध सारणी, आमला, कोतवाली एवं मुलताई थाने में चोरी एवं नकबजनी से संबंधित लगभग 17 अपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

बैटरी चोरी करते पकड़ा था रंगे हाथ

आरोपी अमित मालवीय को ट्रैक्टर से बैटरी चोरी करते हुए ग्रामीणों ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। इस संबंध में 7 अक्टूबर को प्रदीप यादव (28) निवासी ग्राम सलैया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सुबह करीब 4.30 बजे वह सोकर उठा तो देखा कि उसके मेसी ट्रैक्टर की बैटरी एक व्यक्ति निकालकर ले जा रहा था। इस पर उसने, उसकी पत्नी एवं मोहल्ले के लोगों द्वारा पीछा कर आरोपी को पकड़ा गया। इस पर सारणी पुलिस द्वारा आरोपी अमित मालवीय को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से चोरी की गई 1 ट्रैक्टर बैटरी तथा वारदात में प्रयुक्त कटर एवं पाना, कुल कीमत करीब 12 हजार रुपये की सामग्री बरामद की गई।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button