कृषि अपडेट

MP Mandi News : मक्के की हो रही बंपर आवक, एक ही दिन में 25 हजार क्विंटल से ज्यादा की आवक

MP Mandi News: There is bumper arrival of maize, arrival of more than 25 thousand quintals in a single day.

MP Mandi News : मक्के की हो रही बंपर आवक, एक ही दिन में 25 हजार क्विंटल से ज्यादा की आवक
MP Mandi News : मक्के की हो रही बंपर आवक, एक ही दिन में 25 हजार क्विंटल से ज्यादा की आवक

◾उत्तम मालवीय, बैतूल

MP Mandi News : मध्यप्रदेश के बैतूल में मक्का की बंपर आवक मंडी में शुरू हो गई है। सोमवार को हाल यह थे कि एक ही दिन में मंडी में 25 हजार क्विंटल से ज्यादा की आवक हो गई। इसके चलते मंगलवार को मक्का की खरीदी नहीं करने का फैसला मंडी प्रबंधन को लेना पड़ा। इस बंपर आवक से मंडी की व्यवस्थाएं भी बुरी तरह से प्रभावित होने लगी है।

दीपावली पर्व और विधानसभा चुनाव के चलते 10 दिनों तक बैतूल के बडोरा में स्थित कृषि उपज मंडी में खरीदी नहीं हुई थी। इसके चलते किसान भी अपनी उपज की बिक्री नहीं कर सके थे। 10 दिनों के बाद सोमवार को जब मंडी खुली तो किसान उपज लेकर बड़ी संख्या में एक साथ मंडी पहुंच गए। (MP Mandi News)

सोमवार को मंडी में विभिन्न उपजों के 31975 क्विंटल माल लेकर किसान पहुंचे। इनमें सबसे ज्यादा 25316 क्विंटल मक्का थी। सोमवार तड़के 4 बजे से ही किसान मंडी पहुंच गए थे ताकि वे अपनी उपज बेच सके। आलम यह था कि किसानों को अपनी उपज रखने जगह तक नहीं मिल पा रही थी। पूरे परिसर में मक्का ही मक्का नजर आ रही थी। (MP Mandi News)

सुबह तक चलती रही तुलाई (MP Mandi News)

सोमवार को एक ओर मंडी में मक्का की बंपर आवक हो गई वहीं दूसरी ओर दीपावली का त्योहार अभी ग्रामीण अंचलों में जारी होने से पर्याप्त हम्माल उपलब्ध नहीं थे। व्यापारियों ने मक्का खरीद तो ली थी, लेकिन उसकी तुलाई कल नहीं हो पाई। यही वजह रही कि मंगलवार सुबह तक भी कल खरीदे गए माल की ही तुलाई चलती रही। इससे किसानों को रात भर मंडी में रहना पड़ा।

आज नहीं हो रही मक्का खरीदी (MP Mandi News)

सोमवार की मक्का की सुबह तक तुलाई होने और फिर मंगलवार को इसका परिवहन होने के चलते आज आने वाली मक्का को रखने जगह तक नहीं मिलना था। यही कारण है कि मंडी प्रबंधन ने मंगलवार को मक्का की खरीदी नहीं करने का फैसला लिया है। आज मक्का की खरीदी मंडी में नहीं हो रही है। अब बुधवार को मक्का की खरीदी की जाएगी।

हर साल बनती है ऐसी स्थिति (MP Mandi News)

जिले में मक्का का रकबा खासा बढ़ गया है। यही वजह है कि मक्का के सीजन में हर साल ही मंडी में बंपर आवक होती है। आने वाले कई दिनों तक मक्का की ऐसी ही बंपर आवक बनी रहेगी। इससे बीच-बीच में कई दिनों तक मक्का की खरीदी नहीं करने का निर्णय लेना पड़ेगा। बंपर आवक से बडोरा क्षेत्र की यातायात व्यवस्था भी बुरी तरह से प्रभावित होती है।

बीते सालों में यह की थी पहल (MP Mandi News)

बीते सालों में भी मक्का की बंपर आवक होने पर भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इसके चलते पहले जहां मक्का की खरीदी एक दिन के अंतराल से की जा रही थी। इससे भी समस्या का हल नहीं होने पर यह व्यवस्था बनाई थी कि किसानों के माल की उनके वाहनों से भी नीलामी की जा रही थी ताकि समय कम लगे।

अन्य जिंसों की इतनी आवक (MP Mandi News)

सोमवार को मक्का के अलावा सोयाबीन की 3640, चना की 40, गेहूं की 2975 और सरसो की 4 क्विंटल आवक हुई। मक्का के भाव 1600 से 2080 रुपये, चना के 4500 से 5100 रुपये, सोयाबीन के 4800 से 5000 रुपये, गेहूं के 2400 से 2596 रुपये और सरसो के 4500 रुपये प्रति क्विंटल भाव रहे।

जिले में खासा बढ़ा है रकबा (MP Mandi News)

पहले बैतूल जिला भी मुख्यत: सोयाबीन उत्पादक था। अधिकांश किसान यहां पर सोयाबीन की फसल लेते थे। हालांकि एक ही फसल का लगातार उत्पादन लेने से जमीन की उर्वरता कम हो रही थी वहीं उत्पादन भी कम हो रहा था। कृषि वैज्ञानिकों की सलाह पर अब किसान सोयाबीन का मोह छोड़ कर अन्य फसलों की ओर बढ़ रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा रूझान मक्का की ओर है। यही वजह है कि उत्पादन भी बेतहाशा बढ़ा है।

Related Articles

Back to top button