Betul Collector Action: एक्शन मोड में बैतूल कलेक्टर: बैठक में अनुपस्थित रहने पर CDPO का रोका इंक्रीमेंट, अफसरों को दी सख्त चेतावनी
Betul Collector's Action: Betul Collector in action mode; CDPO's increment withheld for absence from meeting, stern warning issued to officials.

Betul Collector Action: बैतूल कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में सीएम हेल्पलाइन, सेवा सेतु अभियान, मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को लंबित प्रकरणों एवं शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार की समीक्षा के दौरान शिविर में घोड़ाडोंगरी सीडीपीओ के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित सीडीपीओ की वेतन वृद्धि रोकने तथा संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश
उन्होंने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत आयोजित शिविरों में प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिविरों में नागरिकों द्वारा दिए गए आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि अभियान का लाभ आमजन को प्रभावी रूप से मिल सके।
तहसीलवार शिकायतों की समीक्षा
उन्होंने सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शिकायतों का गंभीरता एवं संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने के निर्देश दिए। तहसीलवार शिकायतों की समीक्षा के दौरान बैतूल, भैंसदेही, आठनेर एवं बैतूल ग्रामीण क्षेत्र में अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागवार शिकायतों की समीक्षा करते हुए उद्यानिकी, जल संसाधन, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित अन्य विभागों को लंबित शिकायतों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने अपर कलेक्टर को सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। साथ ही 50 दिवस से अधिक समय से लंबित प्राथमिकता वाली शिकायतों का शीघ्र निराकरण कराने को कहा। उन्होंने कहा कि आपसी समन्वय के अभाव में कोई भी शिकायत लंबित नहीं रहनी चाहिए। लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण कर पोर्टल पर समय-सीमा में जानकारी अपडेट करने के निर्देश दिए।
फार्मर रजिस्ट्री एवं राजस्व प्रकरणों की भी समीक्षा
बैठक में कलेक्टर ने फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति की समीक्षा की तथा कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने विवादित बंटवारा प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों का नियमानुसार शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने पेंशन के लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की और पात्र हितग्राहियों के पेंशन प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
पेयजल आपूर्ति के लिए बनायें विस्तृत प्लान
उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को अप्रैल एवं मई माह में गर्मी के दौरान नागरिकों को सुचारू पेयजल उपलब्ध कराने के लिए अभी से विस्तृत प्लानिंग तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में पेयजल की मांग बढ़ने को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं की पहले से तैयारी की जाए। उन्होंने डब्ल्यूआरडी को जिले के सभी डैमों में गेट लगाने के कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



