बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

नदी में गिरी तेज रफ्तार मोटर साइकिल, युवक की हुई मौत

बैतूल। जिले के आमला थाना क्षेत्र में सोमवार रात को एक युवक बाइक सहित नदी में गिर गया। इससे पानी में डूबने और सिर में चोट आने से उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कन्हडगांव निवासी चमन पिता ध्रुव (30) अपनी मोटर साइकिल से कहीं जा रहा था।

इस दौरान सिमरिया खुर्द बोरघाट दैय्यत बाबा पुलिया पर तेज रफ्तार मोटर साइकिल कंट्रोल नहीं हुई और टर्निंग में अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। इससे चमन के सिर पर चोट आने और पानी में डूबने से उसकी मृत्यु हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button