Betul News: भाजपा के जिला उपाध्यक्ष और पार्षद आनंद प्रजापति का जन्मदिन मंगलवार को, रक्तदान शिविर का होगा आयोजन

Betul News : बैतूल शहर के विवेकानंद वार्ड के अजेय पार्षद, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष आनंद प्रजापति का मंगलवार 13 दिसंबर को जन्मदिन है। उनके समर्थकों द्वारा धूमधाम से उनका जन्मदिन मनाया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न सेवा कार्य भी किए जाएंगे।
इसी तारतम्य में विवेकानंद वार्ड स्थित ग्रीनसिटी में साई मंदिर के पास ब्लड डोनेशन कैंप विवेकानंद वार्ड के युवा साथियों द्वारा मंगलवार को आयोजित किया गया है। रक्तदाताओं से अपील की गई है कि मानव सेवा के इस कार्य में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर हाथ बंटाएं। शिविर में जो भी इच्छुक सेवाभावी रक्त दान करना चाहते हैं वे कल 13 दिसंबर को सुबह 10 बजे से 5 बजे तक आकर रक्तदान कर सकते हैं।
रक्त दान की अपील करने वालों में दशरथ सिंह ठाकुर, कृष्णा पवार, जगदीश साहू, कुलदीप माहौरे, नरेंद्र ठाकुर, वीरेंद्र ठाकुर, यश कावरे, मनने गोस्वामी, आकाश गाडगे, विशाल रावत, मयंक पवार, जितेंद्र पवार, दीपू धुर्वे, अभिषेक राठौर, लखन अतुलकर, सागर शर्मा एवं समस्त वार्डवासी शामिल हैं।



