CM Samadhan Online: सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन: देवास के महाप्रबंधक को निलंबित करने के निर्देश, पर्यवेक्षक की वेतन वृद्धि रुकेगी
CM Samadhan Online: CM Mohan Yadav takes stern action; orders suspension of Dewas General Manager, directs that the supervisor’s salary increment be withheld.

CM Samadhan Online: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को देवास में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत हुए समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम में पहुंचे और उन्होंने सीधे आवेदकों से बातचीत करके उनकी परेशानियां समझीं। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को आदेश दिया कि लोगों की शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान किया जाए।
महाप्रबंधक उद्योग के निलंबन के निर्देश
कार्यक्रम के दौरान एक आवेदक की शिकायत का तुरंत निपटारा न होने, उससे जुड़ी फाइल पेश न कर पाने और काम के प्रति लापरवाही दिखाने पर मुख्यमंत्री ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए देवास के महाप्रबंधक उद्योग रतन सिंह डावर को निलंबित करने के आदेश दिए।
सलोनी की छात्रवृत्ति मामले में वेतन वृद्धि रोकने का आदेश
समाधान ऑनलाइन में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देवास की सलोनी सिसोदिया से बात कर उनकी समस्या सुनी। लाड़ली लक्ष्मी योजना की छात्रवृत्ति न मिलने, राशि दूसरे खाते में चले जाने और पर्यवेक्षक द्वारा समय पर फॉलोअप न करने के कारण सलोनी के खाते में पैसा नहीं पहुंच पाया था। इस पर मुख्यमंत्री ने महिला एवं बाल विकास विभाग की संबंधित पर्यवेक्षक की एक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए और कहा कि जनता की समस्याओं को हल करने में लापरवाही किसी भी सूरत में नहीं सहेगी जाएगी।
सैनिक परिवार को दस लाख की मदद की घोषणा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिवंगत सैनिक पवन यादव के परिवार को दस लाख रुपये की सहायता देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि शहीदों के परिजनों को सम्मान और मदद पहुंचाना सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। सैनिक के घरवालों से चर्चा करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि मामले का जरूरी परीक्षण कराने के बाद सैनिक को शहीद का दर्जा देने पर विचार किया जा रहा है।
- यह भी पढ़ें : Multai battery theft: बैतूल में बैटरी चोर गिरोह का पर्दाफाश: मुलताई पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा, कार व 9 बैटरियां बरामद
किसान लाल सिंह को 50 हजार की आर्थिक सहायता
वन अधिकार पट्टाधारी किसान लाल सिंह को फसल बीमा की रकम नहीं मिलने की बात सामने आने पर मुख्यमंत्री ने उन्हें 50 हजार रुपये देने की घोषणा की और अफसरों को भुगतान की प्रक्रिया जल्दी पूरी करने को कहा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देवास जिले के करण देवड़ा, नीरज दुबे, सलोनी सिसोदिया, हरेंद्र पांचाल और आवेदक लाल सिंह पिता रतनलाल से संवाद कर उनकी समस्याओं के फौरन समाधान के निर्देश दिए। वहीं देवास के सुरेश मालवीय की नल जल योजना से जुड़ी शिकायत में लापरवाही मिलने पर संबंधित ठेकेदार पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाने के आदेश दिए गए।
- यह भी पढ़ें : Betul Janvishwas shivir: जनविश्वास शिविर: लापरवाही पर ग्राम सचिव का एक माह का वेतन काटने के निर्देश, कलेक्टर ने सुनीं समस्याएं
अफसरों को समय सीमा में काम पूरा करने की हिदायत
कार्यक्रम में आए सभी आवेदकों की बातों को मुख्यमंत्री ने ध्यान से सुना और विभागों को तय समय के भीतर निराकरण पक्का करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल, मुख्यमंत्री सचिवालय के सचिव डॉ. सुदाम खाड़े, उज्जैन संभागायुक्त आशीष सिंह, एडीजी उज्जैन राकेश गुप्ता, डीआईजी नवनीत भसीन, कलेक्टर नेहा मीना और पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें



