Bijali Afasar Huye Dandit : बिजली कंपनी में धांधली पर आधा दर्जन अफसरों पर गिरी गाज, एक रिवर्ट और पांच को तगड़ा आर्थिक नुकसान

Bijali Afasar Huye Dandit : बिजली कंपनी में धांधली पर आधा दर्जन अफसरों पर गिरी गाज, एक रिवर्ट और पांच को तगड़ा आर्थिक नुकसान
Bijali Afasar Huye Dandit : बिजली कंपनी में धांधली पर आधा दर्जन अफसरों पर गिरी गाज, एक रिवर्ट और पांच को तगड़ा आर्थिक नुकसान

Bijali Afasar Huye Dandit : भोपाल। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आधा दर्जन अफसरों पर गाज गिराई गई है। इन अफसरों के द्वारा नई कॉलोनियों के विद्युतीकरण तथा अन्य विद्युतीय निर्माण कार्य में अनियिमितता, नियमों की अवहेलना, स्थल निरीक्षण में लापरवाही और कॉलोनाइजर/ विद्युत ठेकेदार को अनुचित लाभ पहुंचाया गया था। इसके चलते 6 विद्युत अधिकारियों को म.प्र. सिविल सेवा नियम 1966 तथा पेंशन नियमों के अंतर्गत मेजर पेनाल्टी से दंडित किया गया है।

उप महा प्रबंधक राजेश दुषाद रिवर्ट  (Bijali Afasar Huye Dandit)

रायसेन संभाग के बाह्य विद्युतीकरण में अनियिमितता के आरोपों के आधार पर उप महाप्रबंधक राजेश दुषाद की विभागीय जाँच संस्थापित की गई थी। इसमें सभी आरोप सही पाये गये हैं। Bijali Afasar Huye Dandit

इस संबंध में अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिये प्राधिकृत सक्षम प्राधिकारी द्वारा राजेश दुषाद को उप महाप्रबंधक के पद से सहायक अभियंता (वितरण) के पद पर तत्काल प्रभाव से रिवर्ट कर दिया गया है, साथ ही उनके वेतन को सहायक अभियंता के वेतन पर निर्धारित करने का आदेश दिया गया है। (Bijali Afasar Huye Dandit)

उप महाप्रबंधक कमलकांत सिंह न्यूनतम वेतन पर (Bijali Afasar Huye Dandit)

तत्कालीन उप महाप्रबंधक, रायसेन संभाग कमलकांत सिंह को बाह्य विद्युतीकरण कार्यों में अनियिमितता के आरोपों के सिद्ध होने के उपरांत कमलकांत सिंह के मौजूदा वेतन राशि रु 77700 (लेवल–9) से घटाकर न्युनतम वेतन राशि रु 56100 (लेवल–9) कर दण्डित करने का आदेश दिया गया है। (Bijali Afasar Huye Dandit)

उप महाप्रबंधक एसके गुप्ता को कठोर दण्ड (Bijali Afasar Huye Dandit)

इसी क्रम में तत्कालीन उप महाप्रबंधक (एसटीसी) विदिशा एस.के. गुप्ता को विभागीय जाँच में सुपरविजन की कमी तथा बाह्य विद्युतीकरण कार्यों में गंभीर अनियिमितताओं के आरोप के आधार पर उनके वर्तमान वेतन राशि रू 215900/- लेवल–12 (123100–215900) से घटाकर न्यूनतम राशि रू 71500/- लेवल–10 (71500–206900) पर करने का आदेश दिया गया है। (Bijali Afasar Huye Dandit)

उप महाप्रबंधक जीएल सिंह को यह सजा (Bijali Afasar Huye Dandit)

इसी प्रकार तत्कालीन उप महाप्रबंधक (एस. टी. सी.) जी. एल. सिंह द्वारा रायसेन शहर में विद्युतीकरण के कार्यों में लापरवाही एवं अन्य विद्युत अनियिमितता के आरोप सही पाए जाने के कारण उनके वर्तमान वेतन राशि में कटौती करते हुए मौजूदा राशि रू 161500/- लेवल–11 (120200–211700) को तत्काल प्रभाव से न्यूनतम राशि रू 56100/- लेवल–9 (56100–177500) कर दण्डित करने का आदेश जारी किया है। (Bijali Afasar Huye Dandit)

उप महाप्रबंधक एनडी स्वर्णकार की पेंशन में कटौती (Bijali Afasar Huye Dandit)

इसी क्रम में तत्कालीन उप महाप्रबंधक (सं/सं) बासौदा संभाग एन.डी. स्वर्णकार को कंपनी के निर्माण कार्य सामग्री का अनुचित उपयोग एवं अन्य गंभीर अनियमितता पर उनके निर्धारित पेंशन को 64% कम करने के आदेश जारी कर दण्डित किया गया है । (Bijali Afasar Huye Dandit)

उप महाप्रबंधक रामपाल सिरसाटे के वेतन में कटौती (Bijali Afasar Huye Dandit)

इसी क्रम में तत्कालीन उपमहाप्रबंधक (सं/सं) बासौदा रामपाल सिरसाटे को सौंपे गए कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही/अनियिमितता बरतते और नियमों की अवहेलना के आरोप सही पाये गये जो घोर कदाचरण की श्रेणी में आते हैं। (Bijali Afasar Huye Dandit)

इस घोर लापरवाही को ध्यान में रखते हुए रामपाल सिरसाटे को तत्काल प्रभाव से एम पी सिविल सर्विसेज नियम -1966 के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए उनकी मौजूदा वेतन राशि रू 73600/- लेवल–10 (71500–206900) से घटाकर न्यूनतम वेतन राशि रू 56100/- लेवल–9 (56100–177500) कर दी गई है। (Bijali Afasar Huye Dandit)

मैदानी अमले को किया कंपनी ने सचेत (Bijali Afasar Huye Dandit)

मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने कहा है कि इन अधिकारियों/कर्मचारियों को दण्डित करना एक ऐसी मिसाल बनेगा जो कि आदतन लापरवाही और नियमों के विरुद्ध कार्य करते हैं, वे सावधानी और सजगता से कार्य करें। (Bijali Afasar Huye Dandit)

कंपनी ने मैदानी अधिकारियों को सचेत किया गया है कि कंपनी में जीरो टॉलरेंस की नीति लागू है और किसी भी स्तर पर काम में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। (Bijali Afasar Huye Dandit)

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News