
MP Mantri Mandal : मध्यप्रदेश में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मंत्री मंडल का गठन हो ही गया है। सोमवार को डॉ. मोहन यादव सरकार के 28 मंत्रियों को राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इधर इस बार भी बैतूल जिले को उपेक्षित कर दिया। पूरी उम्मीद के बावजूद जिले से किसी भी विधायक को मंत्री पद नहीं मिल पाया है।
आज जिन 28 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई उनमें 18 कैबिनेट मंत्री, 6 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) और 4 राज्य मंत्री शामिल हैं। कैबिनेट मंत्री के रूप में प्रहलाद सिंह पटेल, कैलाश विजयवर्गीय, तुलसी सिलावट, उदय प्रताप सिंह, विजय शाह, राकेश सिंह, प्रदुम्न सिंह तोमर, एदल सिंह कसाना, नारायण सिंह कुशवाहा, संपतिया उईके, करण सिंह वर्मा, निर्मला भूरिया, विश्वास सारंग, गोविंद सिंह राजपूत, इंदर सिंह परमार, नागर सिंह चौहान, चैतन्य कश्यप और राकेश शुक्ला ने शपथ ली। (MP Mantri Mandal)
- यह भी पढ़ें : Simple Dot One : 151km की रेंज के साथ Ola से आधी कीमत में लॉन्च हुआ सिंपल एनर्जी का ये इलेक्ट्रिक स्कूटर
इसी तरह राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में कृष्णा गौर, धर्मेंद्र लोधी, दिलीप जायसवाल, गौतम टेटवाल, लखन पटेल, नारायण पवार तथा राज्यमंत्री के रूप में राधा सिंह, प्रतिमा बागरी, दिलीप अहिरवार और नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने शपथ ग्रहण की। (MP Mantri Mandal)
नीचे दिए गए वीडियो में देखें मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह…
राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, सांसद, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा वी.डी. शर्मा एवं अन्य जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। शपथ विधि का संचालन मुख्य सचिव वीरा राणा ने किया।
- यह भी पढ़ें : CBSE Board Exams 2024: CBSE ने 10वीं-12वीं प्रैक्टिकल परीक्षा को लेकर जारी किए निर्देश, यहां चेक करें
पांच विधायक के बावजूद बैतूल की झोली खाली (MP Mantri Mandal)
विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर सभी पांचों सीटें भाजपा की झोली में डालने वाले बैतूल जिले की झोली एक बार फिर खाली रह गई। जिले की जनता आस लगाए बैठी थी कि इस बार जिले से किसी भी विधायक को मंत्रिमंडल में शामिल कर उपेक्षा का सिलसिला तोड़ा जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। (MP Mantri Mandal)
वरिष्ठ विधायक होने पर भी तवज्जो नहीं (MP Mantri Mandal)
जिले में 5 विधायकों में से यदि घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा सज्जन सिंह उइके को छोड़ दिया जाए तो जीते हुए सभी विधायक वरिष्ठ कहे जा सकते हैं। इसके बावजूद मंत्रिमंडल में जिले को तवज्जो नहीं दिया जाना कहीं ना कहीं इन जनप्रतिनिधियों के साथ भी नाइंसाफी कही जा सकती है। (MP Mantri Mandal)
- यह भी पढ़ें : Suji Medu Vada Recipe: 15 मिनट में तैयार करें टेस्टी मेदू वड़ा, स्वाद में है लाजवाब, बच्चे-बड़े खूब करेंगे पसंद
हर बार जिले को मिली उपेक्षा (MP Mantri Mandal)
वर्ष 2013 के विधान सभा चुनावों में जिले की पांचों विधान सभा सीटों पर भाजपा के विधायक जीतकर आए थे। जिनमें बैतूल से हेमंत खण्डेलवाल, आमला से चैतराम मानेकर, मुलताई से चन्द्रशेखर देशमुख, घोड़ाडोंगरी से गीता बाई उइके और भंैसदेही से महेंद्र सिंह चौहान ने चुनाव जीता था। (MP Mantri Mandal)
- यह भी पढ़ें : Betul Samachar : नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ और गोवंश की हत्या के आरोपियों को 3-3 साल की सजा
उस बार भी यह कयास लगाए जा रहे थे कि भले ही किसी भी विधायक को मंत्री पद ना मिला हो, लेकिन निगम या मंडलों में जगह तो मिल ही जाएगी, लेकिन ऐसा भी हो नहीं सका। (MP Mantri Mandal)
जिसका परिणाम यह निकला कि वर्ष 2018 के चुनाव में भाजपा को जिले में विपरीत स्थिति का सामना करना पड़ा और 5 विधान सभाओं में से 4 विधान सभा सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा कर लिया। (MP Mantri Mandal)
- यह भी पढ़ें : Latest Jokes : पत्नी आधे घंटे से मोबाइल के कैमरे के लेंस को दुपट्टे से घिस रही थी… पढ़ेंं मजेदार जोक्स
कांग्रेस ने हमेशा दिया जिले को मान (MP Mantri Mandal)
यहां यह उल्लेखनीय होगा कि कांग्रेस ने जिले को उपेक्षा से बाहर निकालकर मुलताई विधायक सुखदेव पांसे को मंत्री पद से नवाजा था, लेकिन कांग्रेस अपनी ही सरकार संभाल नहीं पाई और महज 15 महीने के कार्यकाल के बाद भाजपा ने कांग्रेस की सरकार को चलता कर दिया। (MP Mantri Mandal)
- यह भी पढ़ें : Funny Jokes : आजकल ठंडा पानी पियो तो पानी शरीर में कहाँ – कहाँ पहुंचा, पढ़ें मजेदार जोक्स…
इन्हें पद मिलने की थी उम्मीद (MP Mantri Mandal)

- यह भी पढ़ें : Funny Jokes : बीवी बोली- आपके पास मोजे नही हैं न चलो मार्केट, वापसी में पति के हाथों में….
माना जा रहा था कि इस बार भाजपा से दूसरी बार विधायक बने, प्रदेश भाजपा के कोशाध्यक्ष रहे, कुशाभाऊ ठाकरे न्यास के अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर रहकर पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा साबित करने वाले हेमंत खण्डेलवाल को मंत्री बनाया जाएगा, लेकिन एक बार फिर जनता को मायूसी का सामना करना पड़ा। (MP Mantri Mandal)
- यह भी पढ़ें : Funny Jokes : बाराती बेहोश होते-होते बचे जब विदाई के वक्त लड़की ने रोते हुए दूल्हे से कहा…
चौथी बार के विधायक भी नजर अंदाज (MP Mantri Mandal)
बैतूल जिले को मंत्री पद मिलने की फेहरिस्त में भैंसदेही विधायक महेंद्र सिंह चौहान का दावा भी काफी मजबूत माना जा रहा था। लेकिन 4 बार के विधायक महेंद्र सिंह को भी मंत्री मण्डल में शामिल नहीं किया गया। (MP Mantri Mandal)
वे पांचों विधानसभाओं में सबसे वरिष्ठ विधायक हैं जो चौथी बार विधायक बनकर इस विधान सभा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। महेंद्र ने इस विधानसभा से कुल 6 चुनाव लड़े जिनमें से 4 बार उन्होंने जीत हासिल की। (MP Mantri Mandal)
- यह भी पढ़ें : OnePlus Nord CE 3 Lite 5G: OnePlus के 5G फोन पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, 108MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से हैं लैस
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com