Betul News: छात्रा के गले में चाकू मारने वाला आरोपी गिरफ्तार, औबेदुल्लागंज में जीजा के घर काट रहा था फरारी
Betul News: The accused arrested for stabbing a girl student in the neck, absconding was cutting brother-in-law's house in Obaidullaganj
Betul News: (बैतूल)। शहर के चंद्रशेखर वार्ड में किराए से रहने वाली एक कॉलेज छात्रा को गले में चाकू मारकर घायल करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी औबेदुल्लागंज में अपने जीजा के घर फरारी काट रहा था। आरोपी सारणी थाना क्षेत्र के ग्राम सालीढाना का रहने वाला है।
पुलिस ने बताया कि विगत 25 जून की रात चंद्रशेखर वार्ड टिकारी में एक 18 वर्षीय युवती के गले में चाकू मारकर गंभीर रूप से धायल कर जानलेवा हमला किया गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी के निर्देशन में कोतवाली पुलिस थाने से टीम का गठन कर आरोपी की तलाश की जा रही थी।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी एवं एसडीओपी बैतूल के मार्गदर्शन में युवती पर हमला करने वाले आरोपी मनोज उर्फ महेन्द्र पिता शेरु धुर्वे उम्र 25 साल निवासी सालीढाना थाना सारनी को पता तलाश कर आरोपी के जीजा के घर ओबेदुल्लागंज से गिरफ्तार कर कल रात थाने लाया गया। आज आरोपी से पूछताछ उपरांत घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त कर न्यायालय पेश कर न्यायिक आदेश से जेल दाखिल किया गया है।
- Also Read: Betul Samachar: दूसरे दोस्त का शव भी बरामद, एक शव मिल चुका था कल ही, बाढ़ में बहे थे कार समेत
उल्लेखनीय है कि घटना की रात को पीड़ित छात्रा अपनी बहन के साथ किराए के मकान में थी। इसी बीच आरोपी वहां पहुंचा और किसी युवती के बारे में पूछताछ करने लगा। छात्रा ने जब कोई जानकारी होने से इंकार कर दिया तो आरोपी ने चाकू से उसके गले पर हमला कर उसे जख्मी कर दिया था। घायल छात्रा को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया था। इधर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।



