मध्यप्रदेश अपडेट

MP Weather: एमपी में मानसून हुआ मेहरबान, इन जिलों में आज जमकर बरसेंगे बदरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

MP Weather : मध्य प्रदेश में गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों में प्रदेश में मानसून दस्तक देने वाला है। इसके साथ ही राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू होने की संभावना है। खासकर दक्षिण-पश्चिमी जिलों में इसका प्रभाव पहले देखने को मिलेगा।

कई जिलों में तेज बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट MP Weather

भारतीय मौसम विभाग ने खंडवा, बड़वानी और अलीराजपुर जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खरगोन, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना और श्योपुरकलां जिलों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

इंदौर में तापमान में गिरावट, उमस बनी रही MP Weather

रविवार को इंदौर में पूर्व-दक्षिण-पूर्व दिशा से हवा चली जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि तापमान में 3.4 डिग्री की गिरावट के बावजूद लोगों को उमस ने परेशान किया। हवा की गति 15 किमी प्रति घंटे रही। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, सोमवार से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

ग्वालियर अंचल में प्री-मानसून की दस्तक MP Weather

ग्वालियर क्षेत्र में मौसम का मिजाज शनिवार से ही बदल गया था। रविवार सुबह हुई बारिश के बाद क्षेत्र का तापमान 5.4 डिग्री गिर गया, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। हालांकि बाद में निकली धूप के कारण वातावरण में नमी बढ़ गई, जो सामान्य से 16% अधिक रही। रविवार को अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार देर रात प्री-मानसून की बारिश हुई और मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रहने की संभावना जताई है। रविवार को 5.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

प्रदेश भर में सक्रिय होगा मानसून MP Weather

मौसम केंद्र के अनुसार, मध्य प्रदेश में दो से तीन दिनों में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा। वर्तमान में महाराष्ट्र के मध्य क्षेत्र में ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा सक्रिय है। इसके अलावा एक ट्रफ रेखा पूर्वी मध्य प्रदेश से होते हुए छत्तीसगढ़, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल तक फैली है। साथ ही, उत्तरी राजस्थान और उसके आसपास के क्षेत्रों में भी ऊपरी हवा का चक्रवात सक्रिय है। इस कारण से पश्चिमी मध्य प्रदेश में हल्की वर्षा के साथ तापमान में गिरावट देखी जा रही है।

अगले कुछ दिन ऐसे रहेगा मौसम का हाल MP Weather

राज्य में अगले दो से तीन दिनों तक मौसम में अस्थिरता बनी रहेगी। कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, वहीं कुछ जिलों में तेज हवाओं और बिजली गिरने की भी संभावना है। मानसून के पूरी तरह सक्रिय होते ही बारिश की तीव्रता और दायरा दोनों बढ़ेंगे। MP Weather

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button