पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 16 june)। आज का सुविचार… मानव मन अस्तित्व में सबसे शक्तिशाली उपकरण है। जब इसकी क्षमता का दोहन किया जाता है, तो यह हमें दिव्य प्राणियों में बदल सकता है। अपने मन की शक्ति को बार-बार देखने और बार-बार याद दिलाने से व्यक्ति को अपने वास्तविक मूल्य का एहसास होने लगता है।
श्री गणेशाय नम:
पंचांग एवं राशिफल – 16-06-2025
शुभ् विक्रम् संवत् – 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- अमावस्यांत ज्येष्ठ माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) आषाढ़ माह,
तिथि- पंचमी 15:31:03, पश्चात-षष्ठी,
दिन- सोमवार, सूर्य प्रविष्टे 02 आषाढ़ गते,
नक्षत्र- धनिष्ठा 25:12:37,
योग- वैधृति 11:05:39, पश्चात-विष्कुंभ,
करण- तैतुल 15:31:03, पश्चात-गर,
सूर्य- मिथुन राशिगत,
चंद्र- मकर 13:08:52, पश्चात-कुम्भ राशिगत,
ऋतु- ग्रीष्म, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:24:24,
सूर्यास्त- 19:19:25,
दिन काल- 13:55:01,
रात्रि काल- 10:05:06,
चंद्रास्त- 09:47:34,
चंद्रोदय- 23:20:21,
राहू काल- 07:09-08:53 अशुभ,
यम घंटा- 10:38-12:22 अशुभ,
अभिजित- 11:54-12:50 शुभ,
प्रदोष- 19:19-21:21 तक,
पंचक1-13:09 से अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- पूर्व-पूर्वोत्तर दिशा अशुभ,
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज सोमवार के दिन दर्पण देख कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष : आज पंचमी तिथि के दिन बेल का फल खाने से कलंक लगता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)
दिन की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj ka rashifal 16 june)
अमृत- 05:24-07:09,
शुभ- 08:53-10:38,
चर- 14:06-15:51,
लाभ- 15:51-17:35,
अमृत- 17:35-19:19,
रात्रि की शुभ चौघडियाँ (Aaj ka rashifal 16 june)
चर- 19:19-20:35,
लाभ- 23:06-24:22,
शुभ- 25:38-26:53,
अमृत- 26:53-28:09,
चर- 28:09-29:25,
आज 16 जून 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल (Aaj ka rashifal 16 june)
1 मेष राशि :- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। सेहत सम्बन्धी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। व्यायाम और खान-पान पर ध्यान दें। किसी जमीन-जायदाद पर चल रहे मुकदमें का फैसला आपके पक्ष में आयेगा। ज्वेलरी का कारोबार कर रहे लोगों को रोज की अपेक्षा अधिक लाभ होगा। माता जी आपके काम में हेल्प करेंगी। आपको काफी रिलेक्स फील होगा। कुछ लोग आपसे ज्यादा हेल्प की उम्मीद रखेंगे, आप हेल्प करके उनके उम्मीद को कायम रखेंगे। जीवनसाथी को सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। शुभांक – 2 और शुभ रंग – हरा है। (Aaj ka rashifal 16 june)
2 वृष राशि :- आज आपका दिन कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपके सारे रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आपके लिए विवाह का प्रपोजल भी आ सकता है, जिससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। आपका दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। लवमेट के लिए रिश्ते में मिठास भरने का दिन है, चॉकलेट गिफ्ट करने से उन्हें खुशी मिलेगी। दांपत्य जीवन में खुशियां आयेंगी। शुभांक – 1 और शुभ रंग – ग्रीन है। (Aaj ka rashifal 16 june)

3 मिथुन राशि :- आज आपका दिन आपकी माता-पिता की सेवा में व्यतीत होगा। किसी शुभ समाचार के मिलने का योग नजर आ रहा है। शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बीतेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई बड़ा पद मिलेगा, जिससे उनकी छवि अच्छी बनेगी। आप नयी जमीन से संबंधित कोई लेन-देन करने जा रहे हैं तो पहले उसकी अच्छे से जांच-पड़ताल जरूर कर लें। जो युवा जॉब की तलाश में हैं, उनको किसी अच्छी जगह पर जॉब मिलेगी। शुभांक – 9 और शुभ रंग – हल्का ग्रीन है। (Aaj ka rashifal 16 june)
4 कर्क राशि :- आज आपका दिन शानदार रहेगा। स्पोर्टस से जुड़ी महिलाओं के लिए दिन शानदार रहने वाला है, किसी अवार्ड से सम्मानित किया जा सकता है। आमदनी में इजाफा होने से अपने आपको कुछ बेहतर महसूस करेंगे, परिवार का वातावरण शांत बना रहेगा। अपना टाइम बच्चों को पढ़ाने में स्पेंड करेंगे, बच्चे खुश नजर आएंगे। किसी मित्र के समस्या का समाधान निकालने के लिए उनकी मदद करेंगे, दोस्ती और मजबूत होगी। लोग आपसे काफी प्रभावित होंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए आप कोई प्लान बनायेंगे। शुभांक – 5 और शुभ रंग – पिंक है। (Aaj ka rashifal 16 june)

5 सिंह राशि :- आज आपका दिन उत्तम रहेगा। काम के प्रति डेडिकेशन होने से आप जल्दी ही सफलता की ओर अग्रसर होंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा, मैथ्स के किसी टॉपिक को अच्छे से क्लियर करेंगे। आपका फ्रेंड आपसे कोई जरुरी सामान की डिमांड कर सकता है। जीवनसाथी के साथ मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे, आपसी रिश्ता अच्छा बनेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां ज्यादा बढ़ेंगी। इस राशि के इंटीरियर डिजायिनिंग के छात्रों को इंटरनशिप के लिए कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। लवमेट कहीं घूमने जायेंगे, रिश्ते में और मधुरता बढ़ेगी। शुभांक – 5 और शुभ रंग – गुलाबी है। (Aaj ka rashifal 16 june)
6 कन्या राशि :- आज आपका मन उत्साहित रहेगा। जॉब कर रहे लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे हैं, उनकी सैलरी में इजाफा होगा। मार्केटिंग के बिजनेस से जुड़े लोगों को अच्छा ऑफर्स मिलेगा और अधिक से अधिक लाभ होगा। इस राशि की महिलाओं को बिजनेस में अच्छा लाभ मिलेगा और वह अपने बिजनेस को विस्तृत करने का प्लान बनायेंगी। किसी बड़े बुजुर्ग की मदद करने से आप राहत फील करेंगे। काम के क्षेत्र में तमाम कठिनाईयां होने के बावजूद भी आप उनसे सामना करने में सफल होंगे। शुभांक – 8 और शुभ रंग – भूरा है। (Aaj ka rashifal 16 june)
7 तुला राशि :- आज आपका दिन काफी बेहतरीन रहने वाला है। बुक सेलर्स के लिए दिन बेहद ही लाभकारी रहेगा, बुक्स की सेल ज्यादा ही होगी। बिजनेस साझेदार के साथ आपके रिश्ते में मजबूती बनी रहेगी। सेहत के लिहाज से आप खुद को फ्रेश महसूस करेंगे। नवविवाहित दम्पति मंदिर भगवान के दर्शन के लिए जायेंगे, भगवान से अपने रिश्ते के लिए प्रार्थना करेंगे। परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का अवसर मिलेगा। कोई बड़ी कामयाबी आपके हाथ लग सकती है। आपकी कार्य क्षमता बेहतर रहेगी। शुभांक – 2 और शुभ रंग – लाल है। (Aaj ka rashifal 16 june)
- Read Also: BSNL Reacharge Plan : ग्राहकों के लिए पेश किया धमाकेदार रीचार्ज प्लान, अब नहीं होगी इनकमिंग सेवा बंद
8 वृश्चिक राशि :- आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। किसी मित्र का सहयोग मिलेगा, जिससे आप काफी खुश रहेंगे। साथ ही अपने दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई पार्टी करेंगे। किसी बात को लेकर भाई-बहन में चली आ रही अनबन समाप्त होगी। आप नए काम पर सोच विचार कर सकते हैं, जिससे आपको खूब तरक्की मिलेगी। जीवनसाथी आपसे प्रभावित होंगे, जिससे आपसी रिश्ता मजबूत होगा। बैंक में कार्यरत कर्मचारियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। नया घर या वाहन लेने का मन बनाएंगे। शुभांक – 1 और शुभ रंग – श्याम है। (Aaj ka rashifal 16 june)
9 धनु राशि :- आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। समाज सेवा कर रहे लोगों को स्थानीय लोगों द्वारा सम्मानित किया जायेगा, जिससे उनका हौसला बढ़ेगा। भाई बहन के रिश्ते में ज्यादा प्यार बढ़ेगा, मिलकर काम करेंगे। बिजनेस में किये गये प्रयास सफल होंगे, बिजनेस काफी तरक्की करेगा। पौष्टिक भोजन करें जिससे आपकी सेहत में सुधार होगा। घुटनों की समस्या को किसी अच्छे डॉक्टर को दिखायेंगे। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। कार्यों में माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा। शुभांक – 4 और शुभ रंग – सफेद है। (Aaj ka rashifal 16 june)
10 मकर राशि :- आज आपका दिन बेहतर रहेगा। कामकाज से जुड़ी चुनौती आपके सामने आएगी, लेकिन आप इनसे पार पाने में सफल भी होंगे। आपको अपनी किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा, अचानक धन लाभ के अवसर मिलेंगे। अपना आत्मबल जगाने की कोशिश करना जारी रखना होगा, जिससे विपरीत स्थितियों का आप सामना कर सकेंगे। किसी मांगलिक कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे, घर में सुख शांति बनी रहेगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। उच्च अधिकारी से अच्छा तालमेल बनाये रखने का प्रयास सफल होगा। किसी मित्र से सहयोग मिलेगा। शुभांक – 7 और शुभ रंग – ह्वाइट है। (Aaj ka rashifal 16 june)
11 कुंभ राशि :- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। ऑफिस के काम में आप बिजी रहेंगे जिससे आपके बॉस आपसे खुश रहेंगे। समाज में किसी मुद्दे को लेकर आप अपनी बात दूसरों के सामने रखेंगे, जिसका प्रभाव लोगों पर साफ दिखेगा। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी, जिससे जरुरत का सामान खरीदेंगे। साथ ही आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। बच्चे दादा-दादी के साथ घूमने जाएंगे। लवमेट एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे, इससे रिश्ते में और मधुरता आयेगी। शुभांक – 6 और शुभ रंग – नीला है। (Aaj ka rashifal 16 june)
12 मीन राशि :- आज आपको नया अनुभव मिलने वाला है। थोड़ी-सी मेहनत से आपको बड़ा मुनाफा होगा। स्पोर्ट्स से जुड़े लोगों को उनके कोच द्वारा ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसका लाभ उनको खेल के मैदान में मिलेगा। आपका समय घर के साफ-सफाई में बीतेगा। बुजुर्गों के सेहत का ख्याल रखें, समय-समय पर दवाईयां दें संतान पक्ष से आपको सहयोग मिलेगा। किसी रोचक व्यक्ति से मुलाकात होगी, आप उनकी तारीफ करेंगे। जीवनसाथी से आपको कोई उपहार मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। शुभांक – 5 आसमानी है। (Aaj ka rashifal 16 june)
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com