मध्यप्रदेश अपडेटवायरल अपडेट

Bharat Jodo Yatra : शर्मनाक! राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, बीजेपी ने जारी किया वीडियो, मचा बवाल

'Pakistan zindabad' : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, बीजेपी ने वीडियो जारी किया वीडियो, मचा बवाल

‘Pakistan zindabad’ slogans raised during Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जाने का सनसनीखेज आरोप बीजेपी ने लगाया है। बीजेपी ने बकायदा इसका वीडियो जारी करते हुए राहुल गांधी से मांग की है कि वे देश से माफी मांगे। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो खरगोन का है। वहीं कांग्रेस ने इसे बीजेपी की ही साजिश बताया है।

बीजेपी के तमाम नेताओं ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ट्विटर पर यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि ‘बेहद शर्मनाक! खरगोन में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में सरेआम ” पाकिस्तान जिन्दाबाद” के नारे से कांग्रेस की देश तोडने की मानसिकता फिर से उजागर हुई है। यह बार बार साबित हो रहा है कि यह भारत तोड़ो यात्रा है। इस निंदनीय कृत्य के लिए राहुल गांधी को देश से माफी मांगना चाहिए।

वहीं बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पराशर ने ट्वीट किया कि ‘भारत जोड़ो यात्रा में खुलेआम “पाकिस्तान जिंदाबाद” नारा लगा। इसे कांग्रेस के ऑफिशियल हैंडल से ट्वीट किया गया, बाद में हटाया गया, लेकिन सच्चाई तो सामने आ गई कि कांग्रेस के दिल में क्या है?

यह नजर आ रहा इस वायरल वीडियो में

बीजेपी द्वारा जारी वीडियो में नजर आ रहा है कि राहुल गांधी कार्यकर्ताओं के साथ चल रहे हैं। इसी बीच पीछे से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे। इसके बावजूद राहुल गांधी आगे बढ़ गए। किसी ने नारे लगाने वाले को नहीं रोका और ना ही टोका। बहरहाल यह वीडियो सामने आने के बाद बवाल मच गया है। बीजेपी ने इस मामले को लेकर कांग्रेस को जबरदस्त तरीके से घेर रही है। वहीं राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग भी कर रही है।

यहां देखें वीडियो…

कांग्रेस ने बताया बीजेपी का कारनामा

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने इस पूरे मामले को बीजेपी की ही साजिश और कारनामा करार दिया है। कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहे समर्थन से बीजेपी बौखला गई है। यात्रा को बदनाम करने के लिए बीजेपी ने एजेंट लगाकर पाकिस्तान के नारे लगवाए हैं। हमने अब तक इस तरह के कोई नारे नहीं सुने। बीजेपी हमेशा तोड़ने की राजनीति करती है। हम बीजेपी को इस मंसूबे में सफल नहीं होने देंगे।

Sanp Ka Video: सांप ने की चोरी! मुंह में चप्‍पल दबाकर सरपट भागा सांप, चिल्‍लाते रह गई महिला, देखें वीडियो…

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button