CM Helpline: मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन पर सुनीं जनता की शिकायतें, लापरवाही पर जिला पंजीयक निलंबित
CM Helpline: Chief Minister hears public grievances on the CM Helpline; District Registrar suspended for negligence.

CM Helpline: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को टीकमगढ़ में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कई नागरिकों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। एक मामले में लापरवाही सामने आने पर मुख्यमंत्री ने जिला पंजीयक सहकारिता एसके कौशिक को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए।
नॉमिनी के खाते में नहीं पहुंची थी राशि
श्री दयाराम लोधी ने अपनी मां रानीबाई के निधन के बाद सहकारी बैंक की मवई शाखा से जुड़ी समस्या की शिकायत मुख्यमंत्री से की थी। उनका कहना था कि बैंक द्वारा उनकी मां के खाते की राशि निर्धारित नॉमिनी के खाते में ट्रांसफर नहीं की गई। मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लिया और जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
अधिकारियों को फील्ड में जाने के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अधिकारियों से कहा कि वे नियमित रूप से अपने क्षेत्रों का दौरा करें और सरकारी योजनाओं की वास्तविक स्थिति की जानकारी लें। उन्होंने स्पष्ट किया कि लोगों की शिकायतों को केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रखा जाए, बल्कि तय समय में उनका प्रभावी समाधान किया जाए। क्षेत्र विशेष से जुड़ी समस्याओं पर भी अधिकारी गंभीरता से कार्रवाई करें।
पांच नागरिकों से मुख्यमंत्री ने की सीधी बात
जन विश्वास अभियान के दौरान मुख्यमंत्री ने महेश प्रसाद लोधी, कमलेश नामूलिया, दयाराम लोधी, कालीचरण सिंह राजपूत और हरिराम विश्वकर्मा से फोन पर सीधे चर्चा की। उन्होंने उनके मामलों की स्थिति जानी और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के समाधान में किसी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
- यह भी पढ़ें : Betul Bike Accident: ढलान पर अनियंत्रित हुई बाइक और खाई में जा गिरी, पति की मौत, पत्नी घायल
लापरवाही पर कार्रवाई, बेहतर काम पर सम्मान
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि जनता से जुड़े मामलों में उदासीनता बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं अच्छा काम करने वाले शासकीय सेवकों को प्रोत्साहित और सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं को समय पर दूर करना होना चाहिए।
उचित मूल्य दुकानों के संचालन पर भी चर्चा
- यह भी पढ़ें : Katni CSP Neha Pachisia: कटनी CSP नेहा पच्चीसिया सस्पेंड, कार्यालय सीज; 82.86 लाख की जमीन का मामला
बैठक में जिले की विभिन्न शासकीय उचित मूल्य दुकानों के वास्तविक निर्धारित स्थानों पर संचालन को लेकर भी चर्चा हुई। अधिकारियों से दुकानों की व्यवस्था और संचालन से संबंधित जरूरी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
बैठक में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं टीकमगढ़ जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर, पूर्व राज्य मंत्री एवं जतारा विधायक हरिशंकर खटीक, मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. सुदाम खाड़े, आयुक्त जनसंपर्क मनीष सिंह, कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



