Betul Bike Accident: ढलान पर अनियंत्रित हुई बाइक और खाई में जा गिरी, पति की मौत, पत्नी घायल
Betul Bike Accident: Bike goes out of control on a slope and plunges into a gorge; husband dies, wife injured.

Betul Bike Accident: बैतूल। जिले के आठनेर थाना क्षेत्र में एक भीषण हादसा हो गया। यहां एक बाइक 15 फीट गहरी खाई में गिर गई। इससे बाइक सवार किसान की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी घायल हो गई। यह दंपती सावंगी से हिड़ली जा रहे थे। उसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। सुनसान रास्ता होने से समय पर मदद नहीं मिल सकी और पति-पत्नी 3-4 घंटे तक खाई में ही पड़े रहे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार काशीराम गुवाड़े (61) अपनी पत्नी कुसुम के साथ बाइक से सिदोरी (नागपंचमी पर रिश्तेदारों के घर पहुंचाए जाने वाले पकवान) लेकर गुरुवार को पारेगांव जा रहे थे। रास्ते में ढलान पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद दोनों बेहोश हो गए थे।

राहगीर को इशारे से बुलाया
होश आने पर काशीराम ने एक राहगीर को इशारे से बुलाया और उसके फोन से अपने परिजनों को सूचना दी। परिजनों को हादसे की जानकारी दोपहर करीब ढाई बजे मिली। इसके बाद दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। काशीराम को लगभग साढ़े तीन बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन बड़ोरा के पास अस्पताल लाते समय उनकी मौत हो गई।
- यह भी पढ़ें : Katni CSP Neha Pachisia: कटनी CSP नेहा पच्चीसिया सस्पेंड, कार्यालय सीज; 82.86 लाख की जमीन का मामला
शुक्रवार को हुआ पोस्टमार्टम
मृतक काशीराम का पोस्टमार्टम शुक्रवार को जिला अस्पताल में किया गया, जिसके बाद शव सावंगी ले जाकर अंतिम संस्कार किया गया। घायल कुसुम को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। परिजनों ने बताया कि काशीराम और कुसुम के कोई बच्चे नहीं हैं। यह हादसा जिस रास्ते पर हुआ, वह सुनसान और कम आवाजाही वाला है।
- यह भी पढ़ें : MP Employee Health Scheme: कर्मचारियों के लिए हेल्थ स्कीम कब होगी लागू? 60 रुपए में 5 लाख के पुलिस बीमा मॉडल का सुझाव
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



