बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

NH पर ट्रक ने स्कूटी को रौंदा, 50 फीट तक घिसटा, बेटी की मौत, मां गंभीर

  • विजय सावरकर, मुलताई
    बैतूल-नागपुर नेशनल हाइवे (फोरेलन) पर सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। हाइवे क्रॉस कर रही एक स्कूटी को बैतूल की ओर से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया। इससे स्कूटी करीब 50 फीट तक घिसटती रही। हादसे में स्कूटी चला रही युवती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मां गम्भीर रूप से घायल है। उसे परिजन नागपुर ले गए हैं।

    जानकारी के अनुसार रोशनी पिता उमराव खाकरे (22) निवासी इंदिरा गांधी वार्ड मुलताई बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा थी। उसकी माँ निर्मला खाकरे जौलखेड़ा शाला में भृत्य के पद पर पदस्थ है। रोशनी अपनी मां को स्कूटी से गांव छोड़ने जा रही थी। इसी दौरान परमंडल जोड़ से फोरलेन पर तेजी से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई।

    हादसे के बाद करीब 50 फीट तक स्कूटी और मां-बेटी घिसटते रहे। इससे घटना स्थल पर ही रोशनी की मौत हो गई। वहीं निर्मला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तत्काल मुलताई अस्पताल ले लाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गम्भीर होने से निर्मला को नागपुर अस्पताल ले जाया गया। मौके पर थाना प्रभारी सुनील लाटा ने पहुँचकर शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button