बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

वीडी पर कांग्रेस का पलटवार: शर्मा बोले- फीके स्वागत से बौखलाए बीजेपी अध्यक्ष

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    बैतूल प्रवास पर आए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) द्वारा दिए गए बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील (गुड्डू) शर्मा ने आज जारी बयान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा को चुनौती दी है कि वे अपने आरोप सिद्ध करें या फिर अपने बयान के लिए माफी मांगे।

    यह था वीडी का आरोप: दिग्गी पर बरसे वीडी शर्मा: बोले- दलाली खाकर नेताओं को करते हैं बदनाम

    शुक्रवार को जारी बयान में कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा है कि भाजपा जिला अध्यक्ष का बैतूल जिले में कार्यकर्ताओं द्वारा फीका स्वागत किया गया। इससे वे बौखला गए। अपना मानसिक संतुलन खोते हुए उन्होंने कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) को देशद्रोही, शराब माफिया एवं दलाल कहा। जबकि हकीकत यह है कि उन्होंने (दिग्विजय सिंह) इनके खिलाफ होशंगाबाद में रेत का भांडाफोड़ किया था। सच्चाई सामने आने से वीडी शर्मा बौखला गये। अगर वे सच्चे हैं तो इस्तीफा देकर अपनी निष्पक्ष जांच करवा लें।

    यह भी पढ़ें… इंदिरा जी ने बनाया भारत को सशक्त राष्ट्र: सुनील शर्मा

    कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह देशभक्त हैं या देशद्रोही, इसका फैसला करने वाले वीडी शर्मा कौन होते हैं। मप्र में अभी भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। अगर दिग्विजय सिंह गलत हैं तो उन पर कार्यवाही करें। अन्यथा वीडी शर्मा सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।

    यह भी पढ़ें… भाजपा जिलाध्यक्ष बबला ने गाया… मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू…?

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button