धर्म/अध्यात्म अपडेट

Aaj Ka Rashifal Aur Panchang : हनुमान जी की कृपा से इन 3 राशि वालों का होगा भाग्योदय, हर काम में मिलेगी सफलता, देखें राशिफल

Aaj Ka Rashifal Aur Panchang : हनुमान जी की कृपा से इन 3 राशि वालों का होगा भाग्योदय, हर काम में मिलेगी सफलता, देखें राशिफल
Aaj Ka Rashifal Aur Panchang : हनुमान जी की कृपा से इन 3 राशि वालों का होगा भाग्योदय, हर काम में मिलेगी सफलता, देखें राशिफल

▪️ पंडित मधुसूदन जोशी

Aaj Ka Rashifal Aur Panchang : पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने/सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

प्रतिदिन पंचांग एवं राशिफल (19 दिसंबर, 2023)

!! ॐ गं गणपतये नमः !!
शुभ् विक्रम् संवत् – 2080 पिंगल
शालिवाहन् शक् संवत् – 1945 शुभकृत
मास- (अमावस्यांत) मार्गशीर्ष माह
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) मार्गशीर्ष माह
तिथि- सप्तमी 13:06:20, तत्पश्चात-अष्टमी
दिन- मंगलवार सूर्य प्रविष्टे 04 पौष गते
नक्षत्र- पूर्वाभाद्रपदा 24:01:17
योग- सिद्धि 18:36:55
करण- वाणिज् 13:06:19, तत्पश्चात-विष्टिभद्र
सूर्य- धनु राशिगत
चंद्र- कुम्भ 18:19:48, तत्पश्चात-मीन राशिगत
ऋतु- हेमंत, अयन – दक्षिणायण
सूर्योदय- 07:09:44
सूर्यास्त- 17:26:22
दिन काल- 10:16:37
रात्री काल- 13:43:54
चंद्रोदय- 12:13:59
चंद्रास्त- 24:17:14
राहू काल- 14:52-16:09 अशुभ
यम घंटा- 09:44-11:01 अशुभ
अभिजित- 11:57-12:39 शुभ
पंचक- अहोरात्र अशुभ
दिक-शूल- उत्तर दिशा अशुभ

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज मङ्गलवार के दिन धनिया खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :~ आज सप्तमी तिथि के दिन ताड़ का फल खाने से कलंक लगता है। अष्टमी तिथि के दिन नारियल का फल खाने से कलंक लगता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

चर- 09:44 – 11:01
लाभ- 11:01 – 12:18
अमृत- 12:18 – 13:35
शुभ- 14:52 – 16:09

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

लाभ- 19:09 – 20:52
शुभ- 22:35 – 24:18
अमृत- 24:18 – 26:01
चर- 26:01 – 27:44

किस ‘होरा’ में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

मंगल- 07:10 – 08:01
सूर्य- 08:01 – 08:53
शुक्र- 08:53 – 09:44
बुध- 09:44 – 10:35
चन्द्र- 10:35 – 11:27
शनि- 11:27 – 12:18
बृहस्पति- 12:18 – 13:09
मंगल- 13:09 – 14:01
सूर्य- 14:01 – 14:52
शुक्र- 14:52 – 15:44
बुध- 15:44 – 16:35
चन्द्र- 16:35 – 17:26

रात्रि का होरा चक्र (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

शनि- 17:26 – 18:35
बृहस्पति- 18:35 – 19:44
मंगल- 19:44 – 20:52
सूर्य- 20:52 – 22:01
शुक्र- 22:01 – 23:10,
बुध- 23:10 – 24:18
चन्द्र – 24:18 – 25:27
शनि- 25:27 – 26:36
बृहस्पति- 26:36 – 27:44
मंगल- 27:44 – 28:53
सूर्य- 28:53- 30:02
शुक्र- 30:02 – 31:10

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

1 मेष राशि :- आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आपका झुकाव आध्यात्मिक की ओर रहेगा। आपका मन धार्मिक क्रियाकलापों में लगा रहेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं, जिससे आपके मन को बहुत अधिक शांति मिलेगी। आप अपने परिवार के साथ बहुत अधिक मौज मस्ती भी करेंगे। आप अपने अंदर नई ऊर्जा महसूस करेंगे, जिसका सरकारी क्षेत्र में भी दिखेगा। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापार में आपको उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपके व्यापार में धन लाभ हो सकता है, जिससे जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप अपने अंदर नयी ऊर्जा महसूस करेंगे। आपकी परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। परिवार का भरपूर साथ मिलेगा। जीवन साथी के साथ बहुत अधिक खुश रहेंगे। संतान की ओर से भी आपका मन प्रसन्न रहेगा। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – नीला है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

2 वृषभ राशि :- आज के दिन आपको किसी कारण से दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है तथा यात्रा में आपको थकावट हो सकती है। आप अपने जीवन साथी के साथ में किसी प्रकार की बहस करने से बचें, अन्यथा आप बहुत अधिक परेशान हो सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आपको अपने कार्यालय में बहुत अधिक कार्य करना पड़ सकता है, जिसके कारण आपका मन थका थका हो सकता है। आप अपने विरोधियों से सावधान रहें वह आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। आप अपने दफ्तर में किसी भी प्रकार की राजनीति से दूर रहें। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापार में आपके विरोधी आपसे परास्त हो सकते हैं। आप अपने व्यापार को बहुत अधिक आगे तक बढ़ा सकते हैं जिससे आपके विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास भी कर सकते हैं। किसी कारण से आपका मन बहुत अधिक प्रसन्न हो सकता है। आप अपने मन को हल्का करने के लिए कहीं बाहर घूमने के लिए जा सकते हैं। आप अपने परिवार को भी अपने साथ लेकर जा सकते हैं जहां पर आपका परिवार बहुत अधिक मौज मस्ती करेगा और आपके मन को बहुत अधिक हल्का महसूस होगा। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – पीला है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

3 मिथुन राशि :- आज के दिन नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आपका किसी से वाद विवाद हो सकता है। वाद विवाद में फंसकर आप अपना सम्मान खो सकते हैं, इसलिए आप सावधान रहें। आपकी पारिवारिक स्थिति के बारे में बात करें तो आपका परिवार में किसी बात को लेकर कलह हो सकती है। आप परिवार की कलह से दूर रहकर ही समस्याओं का समाधान करें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आपके पार्टनर के साथ में आपका वैचारिक मतभेद हो सकता है, जिसके कारण आप अपना बिजनेस अलग-अलग कर सकते हैं। यदि आप शेयर मार्केट या सट्टा मार्केट में पैसा लगाना चाहते हैं तो उसके जोखिम से आप बचें, अन्यथा आपको कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। आपको अपनों का प्रेम बहुत अधिक मिलेगा, जिसके कारण आप बहुत अधिक प्रसन्न रहेंगे। जीवन साथी का भी आपको भरपूर साथ मिलेगा। संतान की ओर से भी आप प्रसन्न रहेंगे। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – गुलाबी है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

4 कर्क राशि :- आज का दिन आपका थोड़ा सा परेशानी वाला रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आप अपनी किसी भी कार्य को संभलकर करें। आप किसी भी प्रकार के बाद विवाद से बचे रहें, आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। वाणी पर संयम रखने से आपके बिगड़े हुए कार्य भी बन सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो यदि आप अपने व्यापार में कोई नया कार्य खोलना चाहते हैं तो उसके लिए दिन बहुत अधिक शुभ है। आपके कार्य बनेंगे और आपको लाभ की प्राप्ति भी होगी। आप किसी भी परेशानी में बचेंगे तो आपको अपने परिचित व्यक्ति की मदद किसी बड़ी परेशानी से बचा सकते हैं। आप अपने माता-पिता की सेहत का विशेष ध्यान रखें। यदि उनके स्वास्थ्य में थोड़ी सी भी गिरावट होती है तो लापरवाही ना करें। तुरंत चिकित्सक को दिखाकर परामर्श अवश्य लें, अन्यथा उनकी तबीयत और अधिक खराब हो सकती है। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – भूरा है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

5 सिंह राशि :- आज के दिन आपको धन लाभ होने के पूरे आसार हैं। आपके कार्यालय में आपके अधिकारी आपके कार्य से बहुत अधिक खुश रहेंगे, वे आपके वेतन में भी बढ़ोतरी कर सकते हैं। व्यापार करने वाले जातकों के लिए भी दिन ठीक-ठाक रहेगा। किसी व्यापार में निवेश करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपको आर्थिक लाभ की प्राप्ति हो सकती है। जिससे आपका मन बहुत अधिक खुश रहेगा। आपको अपने लोगों का सहयोग बहुत अधिक प्राप्त होगा। जिससे आप अपनी परेशानियों से भी बाहर निकल जाएंगे। आपका अपने जीवन साथी के साथ में किसी बात को लेकर वाद विवाद हो सकता है। वाद विवाद होने पर आप कुछ समय के लिए दूरी बनाएं तो सही रहेगा, अन्यथा आपका अपने जीवन साथी के साथ में झगड़ा हो सकता है। आपका मन किसी बात को लेकर बहुत अधिक प्रसन्न हो सकता है, इसलिए आप अपने परिवार के साथ बैठकर कुछ समय बिताएं तथा उन से अपने मन की बातें डिस्कस करें। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – ग्रे है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

6 कन्या राशि :- आज का दिन आपका बीते दिनों के मुकाबले में अच्छा बीतने वाला है। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आप नौकरी में कार्य बहुत अधिक करेंगे, जिससे आपके अधिकारी आपके कार्य की सराहना भी करेंगे। आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिससे आपका मन बहुत अधिक प्रसन्न रहेगा। आप कार्य करने में बहुत अधिक व्यस्त रह सकते हैं। आप अपने परिवार के साथ किसी नयी जगह पर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं, जिससे आपका मन बहुत अधिक खुश रहेगा। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापार में यदि आप कोई नया कार्य खोलना चाहते हैं तो आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। आपको लाभ की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – महरून है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

7 तुला राशि :- आज आपके लिए बहुत अच्छा दिन साबित हो सकता है। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आपके कार्यालय में आपका दिन बहुत अच्छा बीतेगा। आपकी अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे और आपके विरोधी आपसे बहुत अधिक जलेंगे और वह आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास भी कर सकते हैं। आप किसी भी पुरानी बात को ना बढाएं, अन्यथा कोई विवाद हो सकता है। छात्रों की बात करें तो छात्र को बहुत अधिक मेहनत करने की जरूरत है, अन्यथा वह अपनी लाइफ में पीछे हो सकते हैं। यदि आप कोई नई वस्तु खरीदना चाहते हैं तो आपको किसी प्रकार का घाटा हो सकता है, इसलिए आप नये वस्तु खरीदने से बचें। आपका बहुत अधिक धन खर्च हो सकता है जिसके कारण आप बहुत अधिक परेशान भी हो सकते हैं। आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आपके स्वास्थ्य में आपको बहुत अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। अपने स्वास्थ्य के प्रति किसी प्रकार की लापरवाही ना बरतें अन्यथा, आप परेशानी में फंस सकते हैं। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – आसमानी है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

8 वृश्चिक राशि :– आज का दिन आपके लिए कुछ उतार-चढ़ाव लेकर आया है। आप समस्याओं के समाधान पर अधिक काम कर सकते हैं। आप समस्याओं से घिरे रहेंगे, परंतु अपनी सूझ बूझ के कारण आप अपनी समस्याओं को समाधान कर पाएंगे। आपके परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है जिससे आपके घर का माहौल बहुत अधिक हल्का रहेगा। आपका अपने परिवार में मान-सम्मान बरकरार रहेगा। आपकी हर जगह पर तारीफें रहेंगी। आप समाज के लिए यदि कोई अच्छा कार्य करते हैं तो समाज में आपकी मान सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। संतान की ओर से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपकी संतान के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं, जिनसे आपका मन भी बहुत अधिक प्रसन्न रहेगा। आपके घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। जिसमें आप व्यस्त रहेंगे, आप कोई भी शुभ कार्य करने से पहले अपने बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना ना भूलें, बुजुर्गों के आशीर्वाद से आपके सभी कार्य पूरे हो सकते हैं। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – संतरी है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

9 धनु राशि :- आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आपका दिन काम मे बीत सकता है। आप काम करने में बहुत अधिक व्यस्त रहेंगे। आप बहुत अधिक सोच विचार में रहेंगे इसके कारण आपकी मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आपको दफ्तर में बहुत अधिक कार्य करना पड़ सकता है। जिसके कारण आपको परेशानी हो सकती है। आपका अपने दफ्तर में बहुत अधिक कार्य करना पड़ सकता है जिसके कारण आप मानसिक तनाव में आ सकते हैं। आपके सहकर्मी आपका पूरा साथ देंगे। व्यापार करने वाले जातको की बात करें तो व्यापार करने वाले जातक अपने व्यापार में बहुत अधिक लाभ कमा सकते हैं, जिससे आपका मन बहुत अधिक प्रसन्न रहेगा। आपकी मुलाकात किसी विशेष व्यक्ति से हो सकती है, जिससे मिलकर आपको बहुत अधिक प्रसन्नता होगी और आपका कोई बिगड़ा हुआ कार्य भी बन सकता है। आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपका स्वास्थ्य कुछ बिगड़ सकता है। आपके पैरों में दर्द आदि की शिकायत हो सकती है जिसके कारण बहुत अधिक परेशान हो सकते हैं। आपको अपने जीवन साथी का भरपूर साथ मिलेगा। संतान की ओर से आप प्रसन्न रहेंगे। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – हरा है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

10 मकर राशि :- आज के दिन आपका मन बहुत ही अधिक प्रसन्न रहेगा। आप अपने किसी प्रिय व्यक्ति से मिलकर बहुत अधिक प्रसन्न रहेंगे। आपका मन उत्साह से भरा रहेगा। आपके मन में आनंद ही आनंद रहेगा। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आप कोई साझेदारी मे व्यापार शुरू कर सकते हैं, जिसमें आपको लाभ मिलेगा। साझेदारी में किए गए सभी कार्य सफल हो सकते हैं। आप अपने घर में या अपने दफ्तर में किसी भी प्रकार के वाद विवाद से दूर रहें, अन्यथा आप किसी समस्या में फंस सकते हैं। आप अपनी माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, उनको सर या फेफड़ों से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती है। आपको डॉक्टर से सलाह लेकर के फिजियोथैरेपी करानी पड़ सकती है, इसीलिए आप बहुत अधिक सतर्क रहें, नौकरी करने वाले जातकों के लिए भी दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपके परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है जिससे आप बहुत अधिक प्रसन्न रहेंगे। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – श्वेत है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

11 कुंभ राशि :- आज के दिन आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी से भी कोई गलत बात ना करें, अन्यथा सामने वाले को आपकी बात बुरी लग सकती है। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापार में आपको उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। यदि आप अपने व्यापार से संबंधित कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं तो अभी कोई नया व्यापार शुरू न करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु आप अपने जीवन साथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें उनका नसों की समस्या हो सकती है, इसलिए अच्छे से डॉक्टर से परामर्श लेकर ही दवाइयां खाएं। संतान की ओर से आपका मन प्रसन्न रहेगा। संतान के करियर को लेकर आप थोड़ा सा चिंतित हो सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी में आपको उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आप कोई नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – स्लेटी है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

12 मीन राशि :– आज का दिन आपका थोड़ा सा परेशानी वाला हो सकता है। आपके किसी सगे संबंधी का कोई दुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आप अपनी व्यापार में लाभ कमाने के लिए कोई एक नया निर्णय ले सकते हैं। आपको अपने निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ाना होगा, तभी आपको कामयाबी मिल सकती है। आप किसी भी प्रकार की लंबी यात्रा पर जाने से बचें। आप अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे आपका मन बहुत अधिक शांत भी रहेगा। व्यापार संबंधी किसी भी तरह के फैसले को हल्के में लेना बड़ी आर्थिक हानि करा सकता है, इसलिए आप किसी भी तरह की हानि से बचकर रहें, अन्यथा आपको मानसिक तनाव से परेशानी हो सकती है। आप अपने परिवार के साथ कहीं घूमने के लिए जा सकते हैं। जहां पर आपके मन को बहुत अधिक संतुष्टि मिलेगी। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – केसरी है। (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

आज का सुविचार (Aaj Ka Rashifal Aur Panchang)

“धन्जनयौवनगर्वं, हरति निमेषात्कालः सर्वं।
मायामयमिदमखिलम् हित्वा, ब्रह्मपदम् त्वं प्रविष विदित्वा॥
भावार्थ :- धन, शक्ति और यौवन पर गर्व मत करो, समय भर में धन नष्ट कर देता है। इस विश्व को माया से ग्रस लिया गया, तुम ब्रह्म पद में प्रवेश करो। ‘यस्य ब्रह्मणि रमते चित्तं, नन्दति नन्दत्येव’ अर्थात जिसका मन ब्रह्म में लगा हो वो ही आनंद करता है। प्रभु आप सभी का परिवार सहित सर्वदा सुमङ्गल करें।

पूर्णा ज्योतिष केन्द्र, भैंसदेही
मोबाइल : 9406950313

देशदुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Back to top button