मनोरंजन अपडेट

desi jokes : बचपन में हम बहुत नटखट थे और फिर… पढ़ें देसी जोक्स…

desi jokes : हंसना हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। आज हमारा जीवन काफी तनाव और चिंता से ग्रसित हो चुका है। ऐसे में अगर हम रोज समय निकाल कर हंसते हैं तो इससे हमें तनाव और चिंता से छुटकारा मिलेगा। जिसके फलस्वरुप हमारा स्वास्थ्य भी अच्छा होगा।

desi jokes : बचपन में हम बहुत नटखट थे और फिर... पढ़ें देसी जोक्स...

desi jokes : हंसना हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। आज हमारा जीवन काफी तनाव और चिंता से ग्रसित हो चुका है। ऐसे में अगर हम रोज समय निकाल कर हंसते हैं तो इससे हमें तनाव और चिंता से छुटकारा मिलेगा। जिसके फलस्वरुप हमारा स्वास्थ्य भी अच्छा होगा।

वैज्ञानिक शोधों में भी इस बात की पुष्टि हुई है कि हंसने से हमें कई प्रकार के स्वास्थ्य संबंधित लाभ प्राप्त होते हैं। इसलिए हम रोज सुबह आपके लिए बेहतरीन हिंदी फनी जोक्स का कलेक्शन लेकर आते हैं। इसका उद्देश्य यही होता है कि आपके दिन की शुरुआत हंसी के साथ हो और पूरा दिन खुशगवार बीते। आज के दिन की बेहतरीन शुरुआत के लिए पढ़ें यह जोक्स…

⇓⇓⇓⇓⇓

शिक्षक: छात्र से, यह बताओ
इतिहास के महापुरुषों में सबसे ज्यादा
आप किससे नफरत करते हो
छात्र: राजा राममोहन राय जी से
शिक्षक: क्यों
छात्र: उन्होंने ही तो बाल विवाह बंद करवाया था
वरना इस समय मैं बीवी-बच्चे वाला होता
शिक्षक बेहोश…

🤣🤣🤣🤣🤣🤣🤣🤣🤣

जीवन क्या है
बचपन में: होमवर्क
जवानी में: होम लोन
बुढ़ापे में: होम अलोन
फिर घर बैठ कर करो
अनुलोम विलोम…

🤣🤣🤣🤣🤣🤣🤣🤣🤣

चकरी ने हजामत की दुकान खोली
एक ग्राहक आया शेव करने
चकरी ने पूछा: मूछ रखनी है?
ग्राहक: हां
चक्की ने ग्राहक की मूंछ काटी और
उसके हाथ में दे दी और कहा
रख लो जहां रखना है…

🤣🤣🤣🤣🤣🤣🤣🤣🤣

बड़ा कलयुग आ गया है साहब
जिस दोस्त की शादी में हम जी जान से नाचे थे
वही दोस्त
अपनी बीवी को शादी का एल्बम दिखाते हुए बोल रहा था
शराबी है साले सब…

🤣🤣🤣🤣🤣🤣🤣🤣🤣

बचपन में हम बहुत नटखट थे
फिर बड़े हुए और शादी हो गई
अब…
सब नट ढीले हो गए और
बस
खट-खट रह गई…

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button