बैतूल अपडेट

Betul Murder News: चरित्र शंका में हैवान बना पति: पत्नी का कत्ल कर वायर से लटकाया शव, बैतूल पुलिस ने यूं किया पर्दाफाश

Betul Murder News: Husband turns monster over suspicion of wife's character; murders her and hangs body with a wire—here is how Betul Police cracked the case.

Betul Murder News: चरित्र शंका में हैवान बना पति: पत्नी का कत्ल कर वायर से लटकाया शव, बैतूल पुलिस ने यूं किया पर्दाफाश
Betul Murder News: चरित्र शंका में हैवान बना पति: पत्नी का कत्ल कर वायर से लटकाया शव, बैतूल पुलिस ने यूं किया पर्दाफाश

Betul Murder News: बैतूल। चरित्र संदेह के चलते एक पति ने अपनी पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद घटना को आत्महत्या दर्शाने के लिए पत्नी के शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया। हालांकि पुलिस जांच में पूरे मामले का पर्दाफाश हो गया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जिले के बोरदेही थाना क्षेत्र का है।

पुलिस ने बताया कि 5 सितंबर को रामरती पति लखन धुर्वे निवासी छिंदी द्वारा सूचना दी गई कि 4 सितंबर को उसके जवाई प्रहलाद द्वारा फोन पर बताया गया कि उसकी बहन रूकवती पति प्रहलाद सरियाम, उम्र 35 वर्ष, निवासी इंद्रा आवास कॉलोनी, मोरखा ने फांसी लगा ली है। जिससे उसकी मृत्यु हो गई है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी भैयालाल उईके टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

वैज्ञानिक साक्ष्यों से खुली हत्या की परतें

एसडीओपी मुलताई एसके सिंह एवं क्राइम सीन एक्सपर्ट निरीक्षक आबिद अंसारी द्वारा डॉग स्क्वाड के साथ घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्यों का संकलन कर विधिवत फोटोग्राफी एवं अन्य आवश्यक कार्रवाई की गई। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी प्रहलाद सरियाम अपनी पत्नी रूकवती के चरित्र पर संदेह करता था। इसी बात को लेकर उसके साथ अक्सर विवाद एवं मारपीट करता था।

मारपीट कर की थी पत्नी की हत्या

जांच में पाया गया कि 3-4 सितंबर की दरम्यानी रात आरोपी ने पत्नी के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद हत्या की घटना को छिपाने एवं उसे आत्महत्या का रूप देने के उद्देश्य से शव को हरे रंग के पतले वायर की सहायता से झोपड़ी की लकड़ी/बल्लीनुमा हिस्से पर फांसी के फंदे पर लटका दिया।

आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज

वैज्ञानिक साक्ष्यों एवं जांच से आरोपी के विरुद्ध धारा 103(1), 238(ए) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी प्रहलाद सरियाम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ओढ़नी (दुपट्टा) एवं मारपीट में प्रयुक्त कमर पट्टे का टुकड़ा बरामद कर जप्त किया गया है।

इस पुलिस टीम की विशेष भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी भैयालाल उईके, क्राइम सीन प्रभारी निरीक्षक आबिद अंसारी, उप निरीक्षक पंचमसिंह उईके, एएसआई हरिराम डंढोरे, प्रधान आरक्षक नागेंद्र सिंह, सुभाष माकोड़े, आरक्षक रोहित भारती, राधेश्याम कुमरे, शशिकांत आरसे, चालक आरक्षक किशोर साहू, पवन एनिया एवं महिला आरक्षक अश्विनी यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देशदुनिया की ताजा खबरें (Hindi  News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com सेआज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button