betul aadhaar update: आधार अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट अभियान में बैतूल का डंका: एमपी के टॉप-5 जिलों में बनाई जगह, UIDAI ने की तारीफ
Betul Aadhaar Update: Betul shines in the mandatory Aadhaar biometric update drive; secures a spot among MP's top 5 districts; praised by UIDAI.

betul aadhaar update: विद्यार्थियों के आधार कार्ड के अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट अभियान में बैतूल जिले ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। अगस्त 2026 में संचालित “विद्यार्थी के लिए आधार, अब विद्यालय के द्वार” अभियान में बैतूल प्रदेश के शीर्ष पांच प्रदर्शन करने वाले जिलों में शामिल रहा है। जिले ने अभियान के तहत 10.9 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की है।
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यूआईडीआई के मध्यप्रदेश निदेशक सुमित मिश्रा, आईटीएस ने इस उपलब्धि पर कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे को पत्र भेजकर जिले के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की है। उन्होंने बैतूल जिले की पूरी टीम, विशेष रूप से स्कूल शिक्षा विभाग और जिला ई गवर्नेंस के प्रयासों को प्रशंसनीय बताया है।

क्या कहा गया है पत्र में
श्री मिश्रा ने अपने पत्र में कहा है कि अगस्त माह के दौरान अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट अभियान में बैतूल का शीर्ष पांच जिलों में स्थान बनाना जिला टीम के समन्वित और प्रभावी प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कलेक्टर डॉ. सोनवणे के नेतृत्व में बैतूल जिला अभियान के आगामी दिनों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखेगा।
- यह भी पढ़ें : betul school inspection: बैतूल कलेक्टर का बड़ा एक्शन: भीमपुर के स्कूलों में बदहाल शिक्षा देख भड़के, BRC को दी चेतावनी
स्कूलों तक पहुंची आधार अपडेट की सुविधा
“विद्यार्थी के लिए आधार, अब विद्यालय के द्वार” अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों के आधार में निर्धारित आयु पर आवश्यक बायोमेट्रिक अपडेट को गति देना है। अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को विद्यालय स्तर पर ही आधार संबंधी प्रक्रिया से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। बैतूल जिले में संबंधित विभागों के समन्वय और सतत प्रयासों के फलस्वरूप जिले ने प्रदेश स्तर पर बेहतर प्रदर्शन किया है।
- यह भी पढ़ें : betul iti admission: 8वीं-10वीं पास के लिए मौका: शाहपुर और चिचोली ITI में बची सीटों पर सीधा प्रवेश, जानें प्रक्रिया
कलेक्टर ने इन्हें दिया उपलब्धि का श्रेय
कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने इस उपलब्धि का श्रेय अभियान से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों और मैदानी अमले के सामूहिक प्रयासों को दिया। उन्होंने संबंधित विभागों को अभियान की गति बनाए रखते हुए अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थियों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



