बैतूल अपडेट

betul iti admission: 8वीं-10वीं पास के लिए मौका: शाहपुर और चिचोली ITI में बची सीटों पर सीधा प्रवेश, जानें प्रक्रिया

Betul ITI Admission: Opportunity for 8th and 10th-grade pass-outs – Direct admission for remaining seats at Shahpur and Chicholi ITIs; learn the process.

betul iti admission: 8वीं-10वीं पास के लिए मौका: शाहपुर और चिचोली ITI में बची सीटों पर सीधा प्रवेश, जानें प्रक्रिया
betul iti admission: 8वीं-10वीं पास के लिए मौका: शाहपुर और चिचोली ITI में बची सीटों पर सीधा प्रवेश, जानें प्रक्रिया

betul iti admission: आईटीआई प्रवेश सत्र 2026-27 के अंतर्गत बैतूल जिले की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में है। शासकीय आईटीआई बैतूल, शासकीय एकलव्य महिला आईटीआई बैतूल, शासकीय आईटीआई प्रभातपट्टन एवं भीमपुर में प्रवेश 100 प्रतिशत पूर्ण हो चुके हैं।

नोडल प्राचार्य जिला बैतूल शुभम वानखेड़े ने बताया कि वर्तमान में जिले में केवल शासकीय आईटीआई चिचोली में वेल्डर तथा शासकीय आईटीआई शाहपुर में वेल्डर एवं ड्रोन टेक्नीशियन ट्रेड में कुछ सीटें रिक्त हैं। उन्होंने बताया कि इन रिक्त सीटों पर “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर प्रवेश दिया जा रहा है।

अभ्यर्थी पहले अपनी सीट सुरक्षित सीट लॉक करें

इच्छुक अभ्यर्थी पहले अपनी सीट सुरक्षित सीट लॉक करें तथा इसके बाद बिना विलंब संबंधित आईटीआई में पहुंचकर दस्तावेजों का सत्यापन करवाएं और निर्धारित प्रवेश शुल्क जमा कर अपना प्रवेश सुनिश्चित करें। सीटें सीमित होने के कारण देर करने पर सीट अगले पात्र अभ्यर्थी को आवंटित की जा सकती है।

7 सितंबर 2026 तक प्रवेश पोर्टल पर पंजीयन

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी 05 से 07 सितंबर 2026 तक प्रवेश पोर्टल पर पंजीयन एवं चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। 8वीं एवं 10वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी, संबंधित ट्रेड की पात्रता के अनुसार, इन रिक्त सीटों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

प्रवेश के लिए यह अंतिम अवसर

श्री वानखेड़े ने जिले के युवाओं से अपील की कि यह अंतिम अवसर है। रोजगारपरक वेल्डर एवं ड्रोन टेक्नीशियन ट्रेड में उपलब्ध सीमित सीटों का लाभ उठाते हुए पहले अपनी सीट सुरक्षित करें और तत्काल आईटीआई पहुंचकर दस्तावेज सत्यापन एवं फीस जमा कर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करें।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देशदुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button