देश/विदेशब्रेकिंग न्यूज

6 Airbags Mandatory: कारों में अनिवार्य होंगे कम से कम 6 एयर बैग, परिवहन मंत्री ने ट्वीट कर किया ऐलान, देखें कब से लागू होगा यह नियम

Government To Mandatory 6 Airbags For All Passenger Vehicles Despite Resistance | 6 Airbags Mandatory: कंपनियां कर रहीं विरोध फिर भी कार में ये सुविधा होगी अनिवार्य! | betulupdate
Image:zeenews.india

6 Airbag in A Car: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नीतिन गडकरी ((Nitin Gadkari) ) ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर कहा कि सभी कीमतों और सभी प्रकार के मोटर वाहनों में यात्रा करने वाले सभी यात्रियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। श्री गडकरी ने कहा कि ऑटो उद्योग के सामने मौजूद वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला संकट और माइक्रो इकोनॉमिक परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए तय किया गया है कि सभी यात्री कारों (एम-1 श्रेणी) में कम से कम 6 एयरबैग (6 Airbags) अनिवार्य करने का प्रस्ताव 01 अक्तूबर 2023 से लागू किया जाएगा।

इससे पहले, पीछे से लगने वाली टक्कर की सूरत में मोटर वाहन यात्रियों की सुरक्षा को बढ़ाने के लिए केंद्रीय मोटर वाहन नियमों (सीएमवीआर), 1989 में संशोधन कर सुरक्षा उपायों को बढ़ाने का फैसला किया गया। इस संबंध में 14 जनवरी 2022 को एक मसौदा अधिसूचना जारी की गई थी जिसमें 01 अक्तूबर 2022 के बाद निर्मित सभी एम-1 श्रेणी के वाहनों के भीतर दोनों तरफ और दो साइड से खुलने वाले एयर बैग फिट किए जाने का प्रस्ताव किया गया था। इनमें से आगे की सीटों पर सामने की ओर मुंह करके बैठने वाले यात्रियों के लिए एयरबैग और पीछे की सीटों पर बैठने वाले यात्रियों की सुरक्षा के लिए वाहन के भीतर दोनों ओर से खुलने वाले पर्दे/ट्यूब आकार के एयरबैग लगाए जाने का प्रस्ताव था।

इतनी सुरक्षित हो जाएगी आपकी कार

कार में बैठे लोगों की स‍ुरक्षा के लिए सरकार द्वारा ये नियम लाया जा रहा है, लेकिन आपका ये जानन भी जरूरी है कि इस नियम में बदलाव के बाद आपकी कार कितनी सुरिक्षत हो जाएगी। एम-1 वाहन श्रेणी यानि यात्री वाहनों में यह नियम लागू होने के बाद आगे और पीछे दोनों कंपार्टमेंट में बैठे लोगों के सामने और पीछे से होने वाले टक्करों के असर को कम करने के लिए चार अतिरिक्त एयरबैग दिया जाना अनिवार्य है। इससे अब पहली रो के साथ पिछली रो में बैठे यात्रियों को सामने पीछे और साइड से भरपूर सुरक्षा मिलेगी। इन चार अतिरिक्त एयरबैग्स में दो साइड बाय साइड टोरसो एयरबैग और दो साइड कर्टेन बाय ट्यूब एयरबैग शामिल होंगे जो कार के सभी यात्रियों को सुरक्षा देंगे।

नई कार लेने से पहले जरूर चेक

अब नई कार खरीदने वालों को सावधान होने की जरूरत है, क्‍योंकि सेफ्टी रूल्‍स बदल जाने के बाद यदि नई गाड़ी लेते है और इनमें नियमों का पालन नहीं हो रहा है, तो ये आपको भारी नुकसान पहुंचा सकता है। अब जब नियमों में बदलाव हो रहा है, तो कं‍पनियां नई कार के दामों में वृद्धि कर सकती है। ऐसे में आप कुछ रूपए बचाने के चक्‍कर में जिन्‍दगी के साथ समझाैता ना करें। सरकार ये नियम गाड़ी मालिक और उसके अंदर बैठने वाले लोगों के लिए ही ला रही है।

बदलने या बंद करने पड़ सकते है कई मॉडल

ऑटो कंपनियों को अपनी उन गाड़ियों के डिजाइन को पूरी तरह से बदलना पडेगा, जिनमें अभी तक दो ही एयरबैग आ रहे थे। इसमें बड़ा खर्च और इंफ्रास्ट्रक्चर का बदलाव भी शामिल होगा। ऐसे में कंपनियां अपने उन बजट मॉडल्स को बंद भी कर सकती है, जिसके चलते मार्केट से ऐसी गाड़ियां खत्म हो सकती है जो आम आदमी की पहुंच में है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button