स्वास्थ्य अपडेट

Yoga for Nataraj Asana: मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत करने के साथ-साथ याददाश्त बढ़ाने में मदद करता है यें योगासन

Yoga for Nataraj Asana, natarajasana 2, natarajasana benefits, natarajasana pose, natarajasana pronunciation, natarajasana in hindi, natarajasana contraindications, natarajasana for beginners, natarajasana steps

Yoga for Nataraj Asana: मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत करने के साथ-साथ याददाश्त बढ़ाने में मदद करता है यें योगासन
Source: Credit – Social Media

Yoga for Good Health : सूर्य नमस्कार योगासनों में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है, इसे सर्वांग व्यायाम भी कहा जाता है। केवल इसका ही नियमित रूप से अभ्यास करने से व्यक्ति को सम्पूर्ण योग व्यायाम का लाभ पहुंचाने में समर्थ है। इसके अभ्यास से व्यक्ति का शरीर निरोग और स्वस्थ होकर तेजस्वी हो जाता है। ‘सूर्य नमस्कार’ स्त्री, पुरुष, बाल, युवा तथा वृद्धों के लिए भी उपयोगी बताया गया है।

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग हमारे जीवन में बहुत जरूरी है। नियमित रूप से योग का अभ्यास करने से शरीर की कई समस्याएं दूर होती हैं। मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर, हाई शुगर, थायराइड, पीरियड्स प्रॉबलम्स जैसी समस्याओं को कम करने के लिए योग का सहारा लेना चाहिए। योगासन से शरीर की समस्याएं प्रभावी रूप से दूर होती हैं। इसके अलावा कुछ ऐसे आसन हैं, जिनका अभ्यास महिलाओं को नियमित रूप से करना चाहिए। इन आसन को करने से पीठ दर्द, पेट दर्द, कमर दर्द, पीरियड्स आदि कई प्रकार की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही शरीर को कई अन्य फायदे होते है।

शारीरिक और मानसिक रोगों से मुक्‍त रहने और बचाव के लिए योग सबसे आसान तरिका है। महिला हो या पुरुष, योग सभी के लिए फायदेमंद होता है। रोजाना योग करना एक अच्‍छी आदत है। इससे न सिर्फ शारीरिक रूप से स्‍वस्‍थ रहेंगी साथ ही मानसिक रूप से भी फायदा मिलेगा।

Yoga for Nataraj Asana: मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत करने के साथ-साथ याददाश्त बढ़ाने में मदद करता है यें योगासन
Source: Credit – Social Media

नटराज आसन (Yoga for Nataraj Asana)

नटराज आसन फेफड़ों की कार्यक्षमता को बढ़ाता है। इय योग से कंधे मजबूत होते हैं साथ ही बाहें और पैर भी मजबूत होते हैं। जिनको लगातार बैठकर काम करना होता है उनके लिए नटराज आसन बहुत ही फायदेमंद है।

नटराज आसन करने का तरीका

नटराज आसन करने के लिए सबसे सीधे पहले खड़े हो जाएं। उसके बाद पंजों को एक साथ रखें और आंखों की सीध में किसी पॉइंट पर दृष्टि केंद्रित करें। उसके बाद दाएं घुटने को मोड़ें और शरीर के पीछे दाहिने हाथ से टखने को पकड़ लें। अब दोनों घुटनों को एक साथ रखते हुए संतुलन बनाने की कोशिश करें। उसके बाद धीरे-धीरे दाहिने पैर को उठाते हुए पीछे की ओर तानें और जितना संभव हो ऊंचा उठायें। यह पता कर लें कि दायां कुल्हा बिल्कुल भी ना मुड़े और पैर शरीर के ठीक पीछे ऊपर की ओर उठे। बाएं हाथ की तर्जनी के आगे वाले भाग और अंगूठे को ज्ञान मुद्रा में लाकर बाएं हाथ को शरीर के सामने ऊपर तरफ उठायें। साथ ही अपनी दोनों आंखों को बाएं हाथ पर केंद्रित करें। अपनी इच्छा अनुसार इस अवस्था को बनाये रखें। साथ ही बाएं हाथ को एक साथ रखें।

नटराज आसन के फायदे

यादाश्त बढ़ाने में मदद करें – योगा आसन मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत करने के साथ याददाश्त बढ़ाने में मदद करता है। बहुत लोगो में दिमाग में कमजोरी होती है ऐसे में दिमाग को मजबूत करने के लिए योगा करना चाहिए।

घुटने को आराम दे – नटराज आसन करने से शरीर में लचीलापन बना रहता है और घुटनो में मजबूती आती है और घुटनो को राहत मिलता है। यदि आपका घुटना कमजोर है तो यह आसन अपने योगा में शामिल करें।

संतुलन बनाए रखें – शरीर को बीमारियों से बचने के लिए योग करना उचित होता है। इसके अलावा शरीर को संतुलित बनाने के लिए नटराज आसन करना चाहिए।

तनाव कम करने में फायदेमंद – तनाव की समस्या दूर करने के लिए नटराज आसन बहुत फायदेमंद होता है। यह तनाव के साथ दिमाग शांत करने में प्रभावी होता है। हालांकि आसन को करने से पहले अभ्यास की जरूरत होती है। तनाव कम होने से व्यक्ति अपना कार्य बड़ी सरलता से करता है।

वजन कम करने में – नटराज आसन भगवान शिव नटराज मुद्राएं है जिसका उपयोग करने से शरीर का वजन कम किया जा सकता है। यह आसन शरीर को लचीला बनाता है और शरीर के

स्वास्थ्य अपडेट की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button