Crime News Betul: शिकार के लिए खेत में दौड़ाया बिजली का करंट, युवक की मौत के बाद शव भी ठिकाने लगाया
Betul Crime News: Electric current rigged in field to trap game; youth dies, body disposed of.

Crime News Betul: बैतूल। जिले के सारणी थाना क्षेत्र में मक्के के खेत में मिली 4 दिन पुरानी लाश का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। युवक की मौत जंगली सूअर के शिकार के लिए अवैध रुप से बिछाए करंट की चपेट में आने से हुई थी। पुलिस ने मामले का खुलासा कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विगत 11 अगस्त को श्यामवती पति ओझा मर्सकोले, निवासी ग्राम बाकुड़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका छोटा पुत्र मनोज मर्सकोले, उम्र 27 वर्ष 7 अगस्त की शाम लगभग 6 बजे घर से बिना बताए कहीं चला गया है। उन्हें आशंका थी कि किसी व्यक्ति द्वारा मनोज को गुप्त रूप से कब्जे में रखा गया है। इस बीच पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बाकुड़ में अभिराम यादव के मक्के के खेत में एक पुरानी सड़ी हुई लाश पड़ी है। मृतक की पहचान मनोज पिता ओझा मर्सकोले के रूप में हुई, जो 7 अगस्त से लापता था।
पूछताछ करने पर किया कबूल
जांच के दौरान पुलिस द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए गए। प्राप्त सुरागों के आधार पर संदेही परेश पिता किशन मर्सकोले, महेन्द्र पिता जुगरा कुमरे और सुनील पिता दीमू कुमरे, सभी निवासी ग्राम बाकुड़ से पूछताछ की गई। आरोपियों ने बताया कि वे जंगली सूअर आदि को मारने के लिए खेत के चारों ओर तार बिछाकर उसमें अवैध रूप से विद्युत करंट प्रवाहित करते थे।
- यह भी पढ़ें : Betul Transport Department: बैतूल में बीमार वाहन चालक की बचाई जान, परिवहन चेक पॉइंट स्टाफ ने दिखाई इंसानियत
दूसरे के खेत में फेंक दिया शव
7 अगस्त को तीनों आरोपियों द्वारा परेश मर्सकोले के खेत में सेंट्रिंग वाली तार बिछाकर करंट लगाया गया था। इसी दौरान रात में मनोज मर्सकोले खेत में पहुंचा और करंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। आरोपियों ने दूसरे दिन सुबह घटना का पता छिपाने एवं किसी को जानकारी न हो, इस उद्देश्य से मनोज के शव को उठाकर दूसरे व्यक्ति अभिराम यादव के मक्के के खेत में फेंक दिया। करंट फैलाने में प्रयुक्त वायर एवं जीआई तार को गड्ढा खोदकर जमीन में दबा दिया गया।
- यह भी पढ़ें : CM Mohan Yadav Action: सीएम मोहन यादव का बड़ा एक्शन, 1 तहसीलदार और 2 पटवारी समेत 7 अधिकारी-कर्मचारी निलंबित
आरोपियों से यह सामग्री बरामद
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 2 बंडल केबल, सेंट्रिंग वाली तार, मृतक के दाहिने पैर की चप्पल, इयरफोन बरामद किए हैं।प्रकरण को सुलझाने में थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती, उप निरीक्षक मनोज उईके, सुनील गौर, प्रीति पालेवार, सहायक उप निरीक्षक अनिल मोर्य, प्रधान आरक्षक श्रीराम उईके, शैलेन्द्र सिंह, आरक्षक मोहित भाटी, सुभाष मंडलोई, जितेन्द्र जाट और सायबर सेल से निरीक्षक कविता नागवंशी, आरक्षक राजेन्द्र धाड़से की विशेष भूमिका रही।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



