धर्म/अध्यात्म अपडेट

Motivational Event: एमपी में विशाल और प्रेरक आयोजन; 440 यूनिट रक्तदान, 51 दहेज मुक्त विवाह और 5319 देहदान के संकल्प

Motivational Event: संत रामपाल महाराज के अनुयायी अपने गुरु जी के सानिध्य में प्रतिवर्ष 6 विश्व स्तरीय भंडारों का आयोजन करते हैं। इस वर्ष का पहला तीन दिवसीय भंडारा मध्य प्रदेश के बैतूल में स्थित सतलोक आश्रम में 6 से 8 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है। यह भंडारा कबीर परमेश्वर के निर्माण दिवस के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। इस भंडारे में प्रतिदिन लाखों श्रद्धालुओं का आना जारी है। इस भंडारे में संत जी के अनुयायियों द्वारा बहुत ही व्यवस्थित तरीके से व्यवस्था को संचालित किया जा रहा है।


51 जोड़ों ने किया दहेज मुक्त विवाह (Motivational Event)

इस भंडारे की सबसे बड़ी खासियत और आकर्षण का केंद्र संत रामपाल जी महाराज के सानिध्य में होने वाले दहेज मुक्त विवाह हैं। आज की चमक दमक और दिखावे की दुनिया में सादगी पूर्ण विवाह बिना किसी घोड़ी, बिना किसी बैंड बाजे के देखने लायक है। दहेज मुक्त विवाह पढ़े-लिखे समाज के भाषणों और डिस्कशन तक सीमित है जिसे जमीनी स्तर पर हकीकत में उतारने का कार्य संत रामपाल जी महाराज जी के द्वारा किया जा रहा है। वाकई में यह दहेज मुक्त विवाह कर बेटियों को सम्मान दे रहे हैं और बेटा-बेटी के फर्क को मिटा रहे हैं। शुक्रवार को 51 जोड़ों के सादगीपूर्ण दहेज मुक्त विवाह संपन्न हुए। (Motivational Event)

आश्रम में हुए अनेक सेवा कार्य (Motivational Event)

इसके साथ ही भंडारे में 5319 देहदान के संकल्प फार्म संत जी के अनुयायियों द्वारा भरे गए। जो वर्तमान समय की जरूरत है। संत जी के आदेशानुसार अनुयायियों ने बढ़चढ़कर रक्तदान किया। जिसमें सहभागिता लेते हुए कुल 440 यूनिट रक्तदान इनके द्वारा किया गया। इमरजेंसी में कई लोगों को रक्त की जरूरत पड़ती है, लेकिन देने वाला कोई नहीं होता। ऐसे में उनके द्वारा किया गया रक्तदान कई जिंदगियां बचा सकता है। अपने गुरु जी के ज्ञान के आधार पर चलते हुए ये शिष्य, समाज के लिए इतने नेक काम कर रहे हैं। आश्रम में किए जा रहे सेवा कार्य की सर्वस्य प्रशंसा की जा रही है। (Motivational Event)

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.in से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.in

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button