Fati Ediyo Ka ilaj: सर्दी में अब परेशान नहीं करेंगी फटी एड़ियां, घर पर ही करें येे उपाय, मिलेगा चमत्कारिक लाभ

Fati Ediyo Ka ilaj: सर्दियां शुरू होते ही अक्सर कई लोग एड़ियां फटने (Cracked Heels) की शिकायत करने लगते हैं। फटी एड़ियां कई बार शर्मिंदगी की वजह भी बन जाती हैं। अगर आप भी एड़ियां फटने की वजह से अपने मनपसंद फुटवीयर नहीं पहन पाते हैं तो टेंशन छोड़ अपनाएं ये घरेलू उपाय।आज हम आपको कुछ ऐसी घरेलू नुस्खें बताएंगे जो तेजी से आपकी फटी एड़ियों (Cracked Heels) को मुलायम बनाएंगे और जल्द ही इस समस्या से आपको छुटकारा भी मिल जाएगा।
इन कारणों से फटती है एड़ियां
नमी की कमी होने के कारण, बिना चप्पल जूतों के चलने की वजह से, कम पानी पीना, पैरों को गर्म पानी में अधिक समय तक रखने के कारण, सर्दियों में गर्म पानी का अधिक इस्तेमाल करना, शरीर में प्रोटीन की कमी की कमी से एड़ियां फटती है।

Fati Ediyo Ka ilaj : फटी एड़ियों को सही करने के घरेलू उपाय
केला
फटी एड़ियों (Cracked Heels) को ठीक करने के लिए केला काफी मददगार है। केले (Banana) में विटामिन ए, बी6 और सी के साथ ही स्किन को नमी देने वाले गुण पाए जाते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए 2 पके हुए केले लें और अच्छे से मसल लें, इस केले के गूदे को फटी एड़ियों समेत पूरे पैर पर अच्छे से लगा लें और 15 से 20 मिनट रखें। इसके बाद पैर धो लें 2 हफ्ते तक लागातार ऐसा करें और इसे 5 से 6 बार आजमाएं आपको जल्द ही फटी एड़ियों से छुटाकारा मिल जाएगा।
शहद
शहद आपको आसानी से हर रसोई में मिल जाएगा। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है, जो फटी एड़ियों (Cracked Heels) की स्किन पर अच्छा असर दिखाते हैं। इसे लगाने के लिए एक कप शहद (Honey) लें और गर्म पानी के टब में डाल दें। इसके बाद पैरों को इस पानी में 20 से 25 मिनट तक डुबाए रखें। एक हफ्ता रोजाना ऐसा करके देखें कि आपके पैरों पर इसका क्या कमाल का असर नजर आता है।
हींग
फटी एड़ियों के लिए हींग भी काफी असरदायक साबित हो सकती है। बस इसे सही से लगाने का तरीका मालूम होना चाहिए, इसके लिए आप एक कटोरी में नीम का तेल लेकर गर्म करें और उसमें आधा चम्मच हींग का पाउडर मिला लें। इस तेल को फटी एड़ियों पर लगाएं और पन्नी बांध लें। रातभर इसे पैरों पर लगाए रखने के बाद अगली सुबह पैर धो लें। एक हफ्ते तक ऐसा करने पर आपको असर नजर आना शुरू हो जाएगा।

ऑलिव ऑयल या नारियल का तेल
नारियल का तेल (Coconut Oil) ड्राई स्किन के लिए बेहद अच्छा साबित होता है इसीलिए फटी एड़ियों (Cracked Heels) पर भी इसे लगाया जा सकता है। नारियल का तेल (Coconut Oil) ड्राई स्किन के लिए बेहद अच्छा साबित होता है इसीलिए फटी एड़ियों पर भी इसे लगाया जा सकता है. ये भी फटी एडियों को जल्द सही करन में मदद करेगा। ऑलिव ऑयल स्किन टीशुज रिपेयर करने के लिए अच्छा माना जाता है। इसे सादा तरीके से भी एड़ियों पर लगाया जा सकता है या फिर इसमें शहद मिलाकर भी लगा सकते है।
इन बातों का रखें ध्यान | Fati Ediyo Ka ilaj
- अपने पैरों को दिन में एक बार हल्के गर्म पानी में डुबाएं और फिर अच्छे से पोंछकर मॉइश्चराइजर या तेल लगा लें
- पैरों के लिए फूट स्क्रबर का इस्तेमाल करें जिससे डेड स्किन सेल्स निकल जाएं
- फटी एड़ियों की स्किन को उंगलियों से खींचने से परहेज करें, इससे इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ सकता है और स्किन से खून निकलेगा सो अलग
- एक समय पर एक ही घरेलू नुस्खा आजमाएं. हर नुस्खे को एकसाथ अपनाने की कोशिश ना करें
- Also Read: 100 किमी रेंज वाली Baaz Bikes की कीमत है मात्र 35 हजार रुपए, आग से बचने के लिए भी है खास सुविधा, लोगों को लुभा रहे तगड़े फीचर्स



