बैतूल अपडेट

Betul Hostel Inspection: छात्रावासों के निरीक्षण में बड़ा खुलासा: न अधीक्षिका मिलीं, न बच्चे थे मौजूद, दो को शोकॉज नोटिस जारी

Betul Hostel Inspection: Major revelation during hostel inspection: Neither the superintendent was found nor the children were present, show cause notice issued to two

Betul Hostel Inspection: छात्रावासों के निरीक्षण में बड़ा खुलासा: न अधीक्षिका मिलीं, न बच्चे थे मौजूद, दो को शोकॉज नोटिस जारी
Betul Hostel Inspection: छात्रावासों के निरीक्षण में बड़ा खुलासा: न अधीक्षिका मिलीं, न बच्चे थे मौजूद, दो को शोकॉज नोटिस जारी

Betul Hostel Inspection: बैतूल कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के हालिया निरीक्षण के बाद प्रशासनिक सख्ती का असर दिखने लगा है। इसी क्रम में सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग बैतूल विवेक पांडे एवं उपयंत्री द्वारा प्रभातपट्टन स्थित सीनियर अनुसूचित जाति बालक एवं कन्या छात्रावासों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, जिसमें गंभीर लापरवाही सामने आने पर संबंधित अधीक्षक एवं अधीक्षिका को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

निरीक्षण में नहीं मिला एक भी छात्र

जनसम्पर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि प्रातः 9:30 बजे बालक छात्रावास के निरीक्षण के दौरान एक भी छात्र उपस्थित नहीं पाया गया, जिसे अधीक्षक गुलाबराव कोडोपे की स्पष्ट लापरवाही माना गया। छात्रावास के कमरों में पलंग एवं गद्दे अव्यवस्थित पाए गए, जिन्हें तत्काल व्यवस्थित करने और अनुपयोगी सामग्री का अपलेखन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही कलेक्टर डॉ सोनवणे के निर्देशानुसार विद्यार्थियों को अतिरिक्त कक्षों में शिफ्ट करने के निर्देश भी दिए गए।

छात्रावास अधीक्षिका अनुपस्थित मिलीं

इसी दिन कन्या छात्रावास के निरीक्षण में अधीक्षिका श्रीमती सुमन यादव अनुपस्थित मिलीं और कोई भी छात्रा मौजूद नहीं थी। दूरभाष पर सूचना देने के बाद अधीक्षिका मुलताई से आकर छात्रावास पहुंचीं। उनका छात्रावास में निवास नहीं करना शासन के निर्देशों की अवहेलना माना गया। परिसर के पीछे गंदगी का अंबार मिलने पर तत्काल सफाई के निर्देश दिए गए, वहीं शौचालयों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित कर्मचारी को मौके पर ही निर्देशित किया गया। उपयंत्री द्वारा दोनों छात्रावासों में निर्माण एवं मरम्मत कार्यों का भी निरीक्षण किया गया।

कलेक्टर की नाराजगी पर हुआ निरीक्षण

निरीक्षण में पाई गई गंभीर कमियों और लापरवाही को देखते हुए सहायक आयुक्त द्वारा अधीक्षक श्री गुलाबराव कोडोपे एवं अधीक्षिका श्रीमती सुमन यादव को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि एक दिन पूर्व कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने स्वयं छात्रावासों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

एसडीएम डॉ.अभिजीत सिंह ने विद्यार्थियों से लिया फीडबैक

Betul Hostel Inspection: छात्रावासों के निरीक्षण में बड़ा खुलासा: न अधीक्षिका मिलीं, न बच्चे थे मौजूद, दो को शोकॉज नोटिस जारी
Betul Hostel Inspection: छात्रावासों के निरीक्षण में बड़ा खुलासा: न अधीक्षिका मिलीं, न बच्चे थे मौजूद, दो को शोकॉज नोटिस जारी

कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के निर्देशानुसार 23 अप्रैल को अनुविभागीय दंडाधिकारी बैतूल डॉ. अभिजीत सिंह द्वारा बैतूल मुख्यालय स्थित सीनियर उत्कृष्ट बालक छात्रावास एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रावास का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री सिंह ने छात्रावास में निवासरत छात्र-छात्राओं से संवाद कर भोजन की गुणवत्ता का परीक्षण किया गया तथा आवासीय कक्षों का अवलोकन किया।

सुधारात्मक कार्यवाही करने के निर्देश

इसके साथ ही उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं के संबंध में छात्र-छात्राओं से फीडबैक प्राप्त किया गया। इस दौरान छात्रावास परिसर में स्नानागार एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्थाओं का भी परीक्षण किया गया। निरीक्षण उपरांत एसडीएम श्री सिंह ने आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही शीघ्र सुनिश्चित करने के लिए संबंधित छात्रावास अधीक्षकों को आवश्यक निर्देश दिए।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देशदुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button