Multai Road Accident: मातम में बदलीं शादी की खुशियां, सड़क हादसे में मुलताई के घडी व्यापारी की मृत्यु
Multai Road Accident: Wedding celebrations turn into mourning, Multai watch trader dies in road accident

Multai Road Accident: बैतूल जिले के मुलताई क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को पल भर में छीन लिया। बेटे की शादी की तैयारियों में जुटे 55 वर्षीय घड़ी व्यापारी अनिल देशमुख की दुर्घटना में मृत्यु हो गई, जिससे घर का माहौल शोक में बदल गया।
कैसे हुआ यह हादसा
अनिल देशमुख अपने बेटे करण की शादी के निमंत्रण पत्र बांटने के लिए मुलताई से साईखंडारा गए थे। कार्यक्रम पूरा करने के बाद वे बाइक से वापस लौट रहे थे। बुधवार रात करीब 8 बजे रास्ते में उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
- यह भी पढ़ें : Gas Cylinder Accident Betul: सिलेंडर हादसे ने ली जान: 10 दिन तक मौत से जूझता रहा युवक, आखिर हार गया
समय पर नहीं मिली मदद
दुर्घटना के बाद करीब एक घंटे तक उन्हें कोई तत्काल चिकित्सा सहायता नहीं मिल सकी। बाद में आसपास के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
- यह भी पढ़ें : Farmers Loan Default: बैतूल में किसानों पर संकट गहराया: 55 हजार डिफाल्टर, नहीं मिलेंगे खाद-बीज और नए कर्ज
शादी से पहले छाया मातम
अनिल देशमुख के बेटे करण का विवाह 1 मई को तय था और घर में तैयारियां चल रही थीं। इस घटना से पूरे परिवार में गहरा दुख है। बताया जा रहा है कि टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया था। पुलिस मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी है।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



