बैतूल अपडेट

Cattle Smuggling: मुलताई में टाटा सूमो से गौवंश तस्करी का भंडाफोड़: 7 मवेशी ठूंसकर भरे मिले, एक की मौत और आरोपी फरार

Cattle Smuggling: Cattle smuggling racket busted in Multai; 7 animals found crammed into a Tata Sumo—one dead, suspects absconding.

Cattle Smuggling: मुलताई में टाटा सूमो से गौवंश तस्करी का भंडाफोड़: 7 मवेशी ठूंसकर भरे मिले, एक की मौत और आरोपी फरार
Cattle Smuggling: मुलताई में टाटा सूमो से गौवंश तस्करी का भंडाफोड़: 7 मवेशी ठूंसकर भरे मिले, एक की मौत और आरोपी फरार

Cattle Smuggling: बैतूल जिले के मुलताई में नागपुर रोड कामथ के पास एक लावारिस टाटा सूमो में क्रूरतापूर्वक भरे 7 गौवंश मिले हैं। इन गौवंश को कत्लखाने ले जाने की तैयारी थी। इसी बीच सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस पर आरोपी फरार हो गए। वाहन और गौवंश जब्त कर लिए हैं।

पुलिस ने बताया कि 20 अक्टूबर को चौकी दुनावा में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक रात्रि कस्बा एवं देहात गश्त पर थे। इसी दौरान सुबह करीब 6.30 बजे मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नागपुर रोड कामथ स्थित मोंगिया नाला के पास टाटा सूमो में गौवंश को अवैध रूप से भरकर महाराष्ट्र की ओर ले जाने के लिए खड़ा किया गया है।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां उक्त वाहन लावारिस हालत में खड़ी मिली। उसका चालक मौके से अनुपस्थित था। वाहन की जांच करने पर उसके पिछले हिस्से में 7 गौवंश के पैर एवं मुंह रस्सियों से बंधे हुए पाए गए। गौवंश को अत्यंत ठूंस-ठूंसकर भरा गया था। पुलिस ने नपा कर्मचारियों की सहायता से वाहन में भरे गौवंश को बाहर निकलवाया। पुलिस ने 6 जीवित गौवंश तथा टाटा सूमो वाहन जप्त किया है।

मेडिकल करवा कर भेजा कांजी हाउस

जीवित गौवंश का पशु चिकित्सक मुलताई से चिकित्सकीय परीक्षण कराकर उनकी सुरक्षा के लिए नगर पालिका के कांजी हाउस में रखवाया गया है। मृत गौवंश के पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सक को पत्राचार किया गया है। जप्त टाटा सूमो को थाना परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है। अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi  News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button