बैतूल अपडेट

Betul Cattle Smuggling: एनएच 46 पर पुलिस की मुस्तैदी से पकड़ाया तस्करी का मामला: इनोवा और पिकअप छोड़कर भागे आरोपी

Cattle Smuggling in Betul: Alert police on NH-46 intercept smuggling attempt; suspects flee, leaving behind an Innova and a pickup truck.

Betul Cattle Smuggling: एनएच 46 पर पुलिस की मुस्तैदी से पकड़ाया तस्करी का मामला: इनोवा और पिकअप छोड़कर भागे आरोपी
Betul Cattle Smuggling: एनएच 46 पर पुलिस की मुस्तैदी से पकड़ाया तस्करी का मामला: इनोवा और पिकअप छोड़कर भागे आरोपी

Betul Cattle Smuggling: शाहपुर पुलिस ने अवैध गौवंश तस्करी के विरुद्ध एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पिकअप एवं इनोवा कार से की जा रही गौवंश की तस्करी के मामले ने खुलासा किया है। इन दोनों वाहनों को जब्त कर पुलिस ने 20 गौवंश की जान बचाई है। हालांकि सभी चार आरोपी फरार होने में सफल रहे, उनकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि 19 अक्टूबर को दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए यह सफलता प्राप्त की गई है। मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम देशावाड़ी की तरफ से घोड़ाडोंगरी की ओर आ रही पिकअप वाहन में गौवंश को क्रूरतापूर्वक भरकर महाराष्ट्र की तरफ ले जाया जा रहा है। इस पर पुलिस देशावाड़ी स्थित बजरंग मंदिर के पास पुलिया के आगे घोड़ाडोंगरी रोड पर पहुंचे तथा वाहन चेकिंग प्रारंभ की। इस दौरान उक्त पिकअप वाहन में 12 गौवंश ठूंस-ठूंसकर भरे हुए पाए गए, जिनके मुंह एवं पैर बंधे हुए थे। पुलिस को देखकर चालक एवं उसका एक साथी वाहन छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने पिकअप एवं 12 गौवंश को विधिवत जब्त किया। गौवंश की अनुमानित कीमत 60 हजार तथा 5 लाख रुपये कीमत का पिकअप वाहन जब्त किया।

इनोवा में ठूंस-ठूंस कर भरे थे गौवंश

एक अन्य सूचना प्राप्त हुई कि राष्ट्रीय राजमार्ग-46 पर भौंरा की तरफ से बैतूल की ओर इनोवा कार में गौवंश को क्रूरतापूर्वक भरकर महाराष्ट्र की तरफ ले जाया जा रहा है। ग्राम बाचा स्थित एनएच-46 पर यादव ढाबा के आगे पुलिया के पास पुलिस पहुंची तथा वाहन चेकिंग प्रारंभ की। इसी दौरान उक्त इनोवा कार आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर कार सवारों ने वाहन सड़क किनारे खड़ा किया और अंधेरे का फायदा उठाकर चालक एवं उसका एक साथी फरार हो गए।

कार की तलाशी लेने पर उसमें 7 गाय एवं 1 बछड़ा, कुल 8 गौवंश ठूंस-ठूंसकर भरे हुए मिले। जिनके मुंह एवं पैर बंधे हुए थे। पुलिस द्वारा गौवंश एवं इनोवा कार को विधिवत जप्त किया गया। गौवंश की अनुमानित कीमत 38 हजार तथा इनोवा कार की कीमत 4 लाख आंकी गई है। दोनों प्रकरणों में अज्ञात चालक एवं एक अन्य आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button