बैतूल अपडेट

Betul Revenue Meeting: कलेक्ट्रेट में राजस्व अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक: लंबित मामलों को जल्द निपटाने के निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Betul Revenue Meeting: Important meeting of revenue officials at the Collectorate; instructions issued to expedite the resolution of pending cases; action to be taken in case of negligence.

Betul Revenue Meeting: कलेक्ट्रेट में राजस्व अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक: लंबित मामलों को जल्द निपटाने के निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
Betul Revenue Meeting: कलेक्ट्रेट में राजस्व अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक: लंबित मामलों को जल्द निपटाने के निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Betul Revenue Meeting: बैतूल। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित राजस्व अधिकारियों की बैठक में राजस्व प्रकरणों की तहसीलवार विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी तहसीलदारों को राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने तथा लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के तहत रजिस्ट्री जारी करने की प्रगति की समीक्षा करते हुए इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने अविवादित नामांतरण, विवादित बंटवारा, अविवादित बंटवारा, अभिलेख दुरुस्ती तथा नजूल पट्टा नवीनीकरण के प्रकरणों की भी तहसीलवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि 3 माह से 6 माह तक लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए।

उन्होंने फॉर्मर रजिस्ट्री के निर्धारित लक्ष्यों की भी समीक्षा की तथा लक्ष्य के अनुरूप कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही भूमि आवंटन, भू-अर्जन एवं वन व्यवस्थापन से संबंधित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी एसडीएम को प्रकरणों के निराकरण में आवश्यक गति लाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर डॉ सोनवणे ने राजस्व वसूली की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी तहसीलदारों को राजस्व वसूली के निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति के लिए प्रभावी कार्रवाई करते हुए वसूली कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। बैठक में नवागत अपर कलेक्टर गोपाल सिंह वर्मा सहित सभी एसडीएम एवं तहसीलदार उपस्थित रहे।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button