बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेटयूथ अपडेट

RRB Candidatets ke liye special train : आरआरबी परीक्षा के उम्मीदवारों के लिए नागपुर से मडगांव तक चलाई जाएगी स्पेशल ट्रेन, 12 को होगी रवाना, ऐसे होगा आरक्षण

• उत्तम मालवीय, बैतूल

RRB Candidatets ke liye special train : रेलवे की भर्ती परीक्षा के दौरान ट्रेनों में भारी भीड़ की स्थिति बन जाती है। इससे एक ओर सामान्य यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं दूसरी ओर कई बार ट्रेन नहीं मिलने जैसी स्थिति में उम्मीदवार बेकाबू होकर उपद्रव भी कर देते हैं। इन स्थितियों को देखते हुए रेलवे द्वारा आरआरबी कैंडिडेट्स के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। एक ट्रेन नागपुर से मडगांव के लिए भी चलाई जाएगी। इसका लाभ बैतूल और आसपास के जिले के उम्मीदवार भी उठा सकेंगे।

मध्य रेल नागपुर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मध्य रेल द्वारा आरआरबी परीक्षा के उम्मीदवारों की सुविधा के लिए नागपुर और मडगांव के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह ट्रेन नंबर 01063 स्पेशल गाड़ी 12 जून 2022 को नागपुर से 17.50 (शाम 5.50) बजे प्रस्थान कर 14 जून 2022 को 1.00 (रात 1) बजे मडगांव पहुंचेगी।

परीक्षा के बाद उम्मीदवारों को वापस लाने ट्रेन नंबर 01064 स्पेशल गाड़ी 15 जून 2022 को मडगांव से 15.00 (दोपहर 3) बजे प्रस्थान करेगी और 16 जून 2022 को 20.30 (रात्रि 8) बजे नागपुर पहुंचेगी. इससे सभी उम्मीदवार वापस लौट सकेंगे।

ट्रेन के इन स्थानों पर स्टॉपेज

इस स्पेशल ट्रेन के हाल्ट वर्धा, धामनगांव, बडनेरा, अकोला, मलकापुर, भुसावल, जलगांव, मनमाड, कोपरगांव, बेलापुर, अहमदनगर, दौंड कॉर्ड लाइन, पुणे, सतारा, मिरज, बेलगावी, लोंडा स्टेशनों पर रहेंगे।

ट्रेन में इन कोचों की रहेगी सुविधा

इस स्पेशल ट्रेन में दो एसी-3 टियर, दो द्वितीय श्रेणी चेयरकार, 12 द्वितीय श्रेणी सिटिंग, जिसमें 2 ब्रेक वैन शामिल हैं।

ऐसे कराया जा सकेगा आरक्षण

इस स्पेशल ट्रेन नंबर 01063/01064 के लिए विशेष शुल्क पर बुकिंग सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट  http://www.irctc.co.in पर 11 जून 2022 को शुरु होगी। 4 सेकंड क्लास सीटिंग और 2 सेकंड क्लास सीटिंग सह ब्रेक वैन अनारक्षित कोच के रूप में चलेंगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन करें।

यह भी पढ़ें… Railway Recruitment 2022: रेलवे में 3612 पदों पर हो रही भर्ती, आईटीआई पास युवा कर सकते हैं आवेदन

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button