Surya Ghar Muft Bijli Yojana: पीएम मोदी ने कर दी घोषणा, अब 1 करोड़ से ज्यादा घर होंगे रोशन, हर महीने 300 यूनिट Free मिलेगी बिजली

Surya Ghar Muft Bijli Yojana: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुरू की ‘मुफ्त बिजली योजना’ (PM Surya Ghar Yojna)। इस योजना के तहत अब करोड़ो लोगों को मुफ्त में बिजली का लाभ दिया जाएगा। इस परियोजना का मुख्य लक्ष्य हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान करना है।
अब हर एक घर रोशन होगा। इस योजना में लगभग 75 हजार करोड़ रुपये का निवेश हो रहा है। अब इस योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पोर्टल लॉन्च कर दिया है। इसका नाम- पीएम सूर्य घर यनी मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Yojna) है।
दरअसल इस योजना का ऐलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन के ठीक बाद किया था। जिसमें उन्होंने बताया कि देश के गरीब और मध्यम परिवारों को इस योजना का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि इससे गरीब परिवारों का बिजली बिल कम होगा।
- यह भी पढ़े : Most beautiful actresses of Bollywood : साड़ी में भी कहर बरपा रही बॉलीवुड की यह हसीन सुंदरियां
1 करोड़ घरों में मुफ्त मिलेगी बिजली (Surya Ghar Muft Bijli Yojana)
पीएम श्री मोदी ने कहा, ‘‘75 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश वाली इस परियोजना का लक्ष्य हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान करके 1 करोड़ घरों को रोशन करना है।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि लोगों के बैंक खातों में सीधे दी जाने वाली पर्याप्त सब्सिडी से लेकर भारी रियायती बैंक ऋण तक, केंद्र सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि लोगों पर लागत का कोई बोझ न पड़े।
उन्होंने कहा, ‘सभी हितधारकों को एक राष्ट्रीय ऑनलाइन पोर्टल के साथ समेकित किया जाएगा जो और भी सहूलियतों को बढ़ाएगा।’ पीएम मोदी ने कहा कि जमीनी स्तर पर इस योजना को लोकप्रिय बनाने के लिए शहरी स्थानीय निकायों और पंचायतों को अपने अधिकार क्षेत्र में रूफटॉप सौर प्रणालियों (छतों पर सौर ऊर्जा) को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
‘पीएम सूर्य घर’ योजना से लोगों के लिए अधिक आय, कम बिजली बिल और रोजगार सृजन होगा।’ प्रधानमंत्री ने सौर ऊर्जा और सतत प्रगति को बढ़ावा देने के लिए सभी आवासीय उपभोक्ताओं, विशेषकर युवाओं से आग्रह किया कि वे ‘पीएमसूर्यघर डॉट जीओवी डॉट इन’ पर आवेदन करके पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना को मजबूत करें।
- यह भी पढ़े : Beauty Tips : हाइपरपिग्मेंटेशन बन चुका है सिरदर्द तो इस समस्या से निपटने के लिए बनाएं ये 3 फेस पैक
यहां जानिए कैसे करें अप्लाई (Surya Ghar Muft Bijli Yojana)
- सबसे पहले https://pmsuryaghar.gov.in/ पोर्टल पर विजिट करना होगा। यहां रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए अपने राज्य और इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रिब्युशन कंपनी को सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद इलेक्ट्रिसिटी कंज्यूमर नंबर, मोबाइल नंबर और इमेल की जानकारी देना होगा।
- इसके बाद कंज्यूमर नंबर और मोबाइल नंबर के साथ लॉगिन करना होगा। लॉगिन के बाद रूफटॉप सोलर फॉर्म से आवेदन देना होगा।
- डिस्कॉम से फीजिबिलिटी अप्रूवल का इंतजार करें। फीजिबिलिटी अप्रूवल मिल जाए तो अपने डिस्कॉम में किसी भी रजिस्टर्ड वेंडर्स से प्लांट इंस्टॉ करवा सकते हैं।
- इंस्टॉलेशन पूरा होने पर प्लांट के डिटेल को जमा करें और नेट मीटर के लिए आवेदन करें।
- नेट मीटर के इंस्टॉलेशन और डिस्कॉम की ओर से जांच-पड़ताल के बाद पोर्टल से कमीशनिंग सर्टिफिकेट जनरेट हो जाएगा।
- कमीशनिंग रिपोर्ट मिलने के बाद पोर्टल के जरिये बैंक खाते का विवरण और एक कैंसिल चेक जमा करें। इसके बाद बैंक खाते में 30 दिनों के भीतर आपकी सब्सिडी मिल जाएगी।
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇




