MP Weather Update: एमपी में अगले 4 दिन नहीं होगी बारिश, तापमान 35°C पार
MP Weather Update: मध्यप्रदेश में मानसून की शुरूआत में इस कदर बारिश हुई कि लोग इसके बंद होने का इंतजार कर रहे थे। दूसरी ओर अब कई जिलों में काफी दिनों से बारिश नहीं हुई है। इससे अब लोग बारिश होने की दुआ कर रहे हैं। हालांकि अगले 4 दिनों तक प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश होने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने नहीं जताया है।
मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार फिलहाल कोई भी स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव नहीं है। इसके चलते प्रदेश में कहीं भी 9 अगस्त तक भारी होने की संभावना नहीं है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर सहित पूरे प्रदेश में धूप खिली रहेगी। कहीं-कहीं बेहद तीखी धूप भी खिलेगी। रक्षाबंधन के पर्व पर भी बारिश होने की कोई संभावना फिलहाल नहीं है।

प्रदेश में तापमान में होगा इजाफा (MP Weather Update)
इसके चलते ज्यादातर शहरों में 35 डिग्री सेल्सियस के पार तापमान रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण एवं मध्य मध्यप्रदेश के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है। हालांकि प्रदेश के उत्तरी हिस्से में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

अभी तापमान की यह है स्थिति (MP Weather Update)
प्रदेश में मंगलवार को ही अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार हो चुका है। कल खजुराहो में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा जबलपुर में 34.2, मंडला में 34.8, टीकमगढ़ में 33.5 और शिवपुरी में 33.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
अभी तक हो चुकी इतनी बारिश (MP Weather Update)
मध्यप्रदेश में इस सीजन में अभी तक 28.7 इंच बारिश हो चुकी है। अभी तक प्रदेश में जितनी बारिश होना था, उससे 44 प्रतिशत ज्यादा बारिश यहां हो चुकी है। यह प्रदेश की कुल सामान्य बारिश की 77 प्रतिशत है। खासतौर से प्रदेश के पूर्वी हिस्से में जमकर बारिश हुई है।
- Read Also: MP Solar Pump Scheme: मध्यप्रदेश में किसानों के खेतों में लगेंगे 10 लाख सोलर पंप, बेच सकेंगे बिजली
दोबारा कब मेहरबान होंगे बादल (MP Weather Update)
मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अगस्त के दूसरे सप्ताह में एक बार फिर तेज बारिश का दौर शुरू होगा। यह बारिश महीने के आखरी तक होती रहेगी। ऐसे में वर्षा का कोटा इस अगस्त महीने में ही पूरा होने की संभावना है। अभी प्रदेश के कई जिलों में बारिश काफी कम हुई है।
लंबी खेंच से फसलों पर असर (MP Weather Update)
बारिश में हो रही लंबी खेंच से फसलों पर असर नजर आने लगा है। यही कारण है कि कुछ इलाकों में किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें देखी जा रही है। कई ऐसी फसलें हैं जिन्हें पानी की दरकार है। यदि जल्द बारिश नहीं हुई तो इन फसलों पर असर पड़ सकता है। (MP Weather Update)
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



