Samsung Galaxy Z Flip 3: सैमसंग के इस शानदार phone पर मिल रहा 25,000 हजार का डिस्काउंट, कैमरा, फीचर्स और बैैटरी भी है दमदार

Samsung Galaxy Z Flip 3: बीते दिनों बाजार में कई foldable smartphone आए। इनके आते ही लोगों ने इन्हें खूब पसंद किया। अगर आप भी फोल्डेबल मोबाइल (foldable mobile) को लेने का प्लान कर रहें हैं तो ये मौका आपके लिए सुनहरा अवसर बन सकता है। Samsung ने अपने Galaxy Flip 3 के दामों में भारी कटौती कर दी है।
पिछले साल लॉन्च हुआ सैमसंग का ये स्मार्टफोन अब एक बार फिर से सुर्खियों की वजह बन चुका है। इसके बड़ी वजह है इस पर मिलने वाला भारी डिस्काउंट है । कंपनी ने Samsung Galaxy Z Flip 3 के दोनों वैरिएंट्स पर डिस्काउंट घोषित कर दिया है और ये डिस्काउंट 25,000 रुपये तक का है।
Samsung Galaxy Z Flip 3 Specification
इस फोन की स्क्रीन साइज की बात करें तो इसमें 1.9 इंच की स्क्रीन मिलती है। इस स्मार्टफोन में आपको 6.7 इंच की एफएचडी प्लस डायनेमिक एमलोयड स्क्रीन 120 Hz रिफ्रेश रेट के साथ दी गई है।
मोबाइल के बैक पर ड्युल कैमरा सेटअप लगाया गया है। प्राइमरी कैमरा 12MP का दिया गया है, इसके साथ ही 12 MP का ultrawide sensor भी मिलता है। मोबाइल में 3300 mAh की बैटरी दी गई है।

Samsung Galaxy Z Flip 3 Price and Offers
Samsung Galaxy Z Flip 3 के 8जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले मोबाइल की कीमत 84,999 रुपये रखी गई थी। लेकिन अब ये मोबाइल 59,999 रुपये में खरीद सकते हैं। यानि कि सेमसंग के द्वारा 25,000 रूपए का भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं 8 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्पेस वाले मोबाइल को आप 63,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
ये डिस्काउंट प्राइस सैमसंग की वेबसाइट पर घोषित किये गये हैं। कंपनी ने मोबाइल को लैवेंडर, क्रीम व फैंटम ब्लैक कलर में उतारा है। इस मोबाइल को खरीदने वालों को FreeStyle Projector को मात्र 13,990 रुपये में खरीद सकते हैं।



