बैतूल अपडेट

Jain Diksha Betul: सिविल जज बनीं गोल्ड मेडलिस्ट प्रखरश्री दीदी लेंगी जैनेश्वरी दीक्षा, बैतूल में 1 नवंबर को भव्य बिनौली समारोह

Jain Diksha in Betul: Gold medalist and civil judge Prakharshri Didi to receive 'Jaineshwari Diksha'; grand 'Binoli' (procession) ceremony to be held in Betul on November 1st.

Jain Diksha Betul: सिविल जज बनीं गोल्ड मेडलिस्ट प्रखरश्री दीदी लेंगी जैनेश्वरी दीक्षा, बैतूल में 1 नवंबर को भव्य बिनौली समारोह
Jain Diksha Betul: सिविल जज बनीं गोल्ड मेडलिस्ट प्रखरश्री दीदी लेंगी जैनेश्वरी दीक्षा, बैतूल में 1 नवंबर को भव्य बिनौली समारोह

Jain Diksha Betul: बैतूल। उच्च शिक्षा, गोल्ड मेडल और सिविल जज के पद पर चयन जैसी उपलब्धियां हासिल करने के बाद भी सांसारिक सुख-सुविधाओं से विरक्त होकर वैराग्य और मोक्ष मार्ग अपनाने का संकल्प लेने वाली ब्रह्मचारिणी प्रखरश्री दीदी अब जैनेश्वरी दीक्षा की ओर अग्रसर हैं। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) में कार्यरत जितेन्द्र कुमार जैन की एकमात्र पुत्री प्रखरश्री बीए, एलएलबी और एलएलएम में शिक्षा प्राप्त करने के साथ गोल्ड मेडलिस्ट हैं। सिविल जज के पद पर चयनित होने के बावजूद उन्होंने सांसारिक जीवन का त्याग कर जैन धर्म की कठिन दीक्षा लेने का दृढ़ संकल्प किया है। उनके इस निर्णय पर माता-पिता ने भी सहर्ष अनुमति प्रदान की है। प्रखर दीदी सहित कुल पांच ब्रह्मचारिणी दीदियों की दीक्षा से पहले गोदभराई और बिनौली समारोह 1 नवंबर 2026 को बैतूल में आयोजित किया जाएगा।

इस धार्मिक आयोजन को भव्य रूप देने और तैयारियों की रूपरेखा तय करने के लिए सकल जैन समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें समाज के विभिन्न मंदिरों, ट्रस्टों और श्रावक संघों के पदाधिकारियों ने सहभागिता की। बैठक में श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष निलय जैन, श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर कोठीबाजार के अध्यक्ष राहुल लुहाड़िया, श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ कोठीबाजार के अध्यक्ष अरुण गोठी, श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर बैतूल गंज से नरेश जैन एवं सुधाकर जैन तथा श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर विनोबा नगर से दीपक जैन एवं आकाश जैन उपस्थित रहे। इसके साथ ही समाजसेवी मुकेश गोठी, पंडित संजय सरस और जे.के. जैन ने भी बैठक में सहभागिता की। सभी ने आयोजन की तैयारियों और कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं सफल बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया।

Jain Diksha Betul: सिविल जज बनीं गोल्ड मेडलिस्ट प्रखरश्री दीदी लेंगी जैनेश्वरी दीक्षा, बैतूल में 1 नवंबर को भव्य बिनौली समारोह
Jain Diksha Betul: सिविल जज बनीं गोल्ड मेडलिस्ट प्रखरश्री दीदी लेंगी जैनेश्वरी दीक्षा, बैतूल में 1 नवंबर को भव्य बिनौली समारोह

गोदभराई और बिनौली समारोह के तहत 1 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजे श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, बैतूल गंज से विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में प्रखर दीदी सहित पांचों दीक्षार्थी बहनों की दीक्षा से पूर्व की धार्मिक रस्में संपन्न होंगी। इस अवसर पर बैतूल जिले के विभिन्न क्षेत्रों से जैन धर्मावलंबियों के साथ अन्य धर्मप्रेमी नागरिकों के भी शामिल होने की अपेक्षा है। सकल जैन समाज के समस्त संघ अध्यक्षों और समाज के श्रेष्ठियों ने जिले के नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर सहभागिता करने तथा आयोजन को भव्यता प्रदान करने का आह्वान किया है।

प्रसिद्ध जैन सिद्ध क्षेत्र सोनागिरि में आयोजित होगा दीक्षा समारोह

पांचों दीक्षार्थी बहनों का मुख्य जैनेश्वरी दीक्षा समारोह 24 नवंबर 2026 को प्रसिद्ध जैन सिद्ध क्षेत्र सोनागिरि में आयोजित होगा। यह समारोह जगतपूज्य गणाचार्य भगवान श्री विराग सागर जी महाराज और परम पूज्य धर्मशिरोमणि संयम सूर्य पदाचार्य श्री पदमसागर जी महाराज के पावन मंगल आशीर्वाद तथा परम पूज्य रत्नाकर चंद्रिका गणिनी आर्यिका विशाश्री माताजी की छत्रछाया में संपन्न होगा।

वर्तमान में बैतूल गंज के विनोबा नगर स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान गणाचार्य श्री विराग सागर जी की शिष्या परम पूज्य आर्यिका 105 विरम्या श्री एवं विसंयोजना श्री माता जी से पांचों दीक्षार्थी बहनें मंगल आशीर्वाद प्राप्त कर अपने मोक्ष मार्ग की ओर अग्रसर होंगी। शिक्षा और न्यायिक सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करने के बाद प्रखर जैन का वैराग्य मार्ग चुनने का निर्णय समाज में विशेष चर्चा का विषय बना हुआ है। सकल जैन समाज के पदाधिकारियों और श्रेष्ठियों ने सभी नागरिकों से इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi  News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi  News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button