बैतूल अपडेट

Betul Excise Raid: बैतूल में आबकारी विभाग का बड़ा छापा: जमीन में गाड़ा गया 2120 किलो महुआ लाहन बरामद, 8 केस दर्ज

Betul Excise Raid: Major raid by the Excise Department in Betul; 2,120 kg of 'mahua lahan' (fermented mahua base) recovered from underground pits; 8 cases registered.

Betul Excise Raid: बैतूल में आबकारी विभाग का बड़ा छापा: जमीन में गाड़ा गया 2120 किलो महुआ लाहन बरामद, 8 केस दर्ज
Betul Excise Raid: बैतूल में आबकारी विभाग का बड़ा छापा: जमीन में गाड़ा गया 2120 किलो महुआ लाहन बरामद, 8 केस दर्ज

Betul Excise Raid: बैतूल। अवैध शराब के कारोबारियों ने आबकारी विभाग की नजरों से बचने के लिए शराब बनाने का नया तरीका अपनाया था। नदी किनारे महुआ लाहन को जमीन के अंदर गड्ढों में गाड़कर रखा गया था, ताकी किसी को दिखाई ना दे, यहां उससे हाथभट्टी शराब तैयार की जा रही थी। आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने दबिश देकर अलग अलग जगहों पर छिपाए गए 2120 किलोग्राम महुआ लाहन को बाहर निकाला। कार्रवाई में 30 लीटर हाथभट्टी शराब भी जब्त की गई है। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 2 लाख 16 हजार 500 रुपए बताई गई है।

पांच गांवों में एक साथ पहुंची आबकारी टीम

कलेक्टर डॉ. सौरभ सोनवाने के आदेश और जिला आबकारी अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह चढ़ार के निर्देश पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी लीला सिंह मुकाती के नेतृत्व में वृत्त मुलताई और आमला की संयुक्त टीम ने दबिश दी। इस दौरान बोरगांव, बामनवाड़ा, मदनीबारसी, केहलपुर और टांडी में कार्रवाई की गई। पांच गांवों में चलाए गए अभियान के दौरान अवैध शराब निर्माण और भंडारण के मामले सामने आए।

Betul Excise Raid: बैतूल में आबकारी विभाग का बड़ा छापा: जमीन में गाड़ा गया 2120 किलो महुआ लाहन बरामद, 8 केस दर्ज
Betul Excise Raid: बैतूल में आबकारी विभाग का बड़ा छापा: जमीन में गाड़ा गया 2120 किलो महुआ लाहन बरामद, 8 केस दर्ज

जमीन खोदकर निकाला हजारों किलो महुआ लाहन

कार्रवाई के दौरान अवैध शराब बनाने वालों ने महुआ लाहन को जमीन के अंदर गाड़कर छिपा रखा था। एक जगह टीम ने गड्ढों की तलाशी लेकर लाहन बाहर निकलवाया और जब्ती की कार्रवाई की। सभी जगहों पर मौके से कुल 2120 किलोग्राम महुआ लाहन और 30 लीटर हाथभट्टी शराब बरामद हुई। इस तरह अवैध शराब निर्माण के लिए तैयार की जा रही बड़ी मात्रा में सामग्री नष्ट करने और जब्त करने की कार्रवाई की गई।

आबकारी अधिनियम के तहत आठ प्रकरण दर्ज

पूरे अभियान में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत कुल आठ आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए हैं। कार्रवाई में मुलताई वृत्त की प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक पूजा मालवीय, आमला वृत्त की प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक जुथिका वर्मा, आबकारी उपनिरीक्षक पंकज लोखंडे सहित आबकारी विभाग के मुख्य आरक्षक, आरक्षक, थाना बोरदेही के पुलिस आरक्षक और होमगार्ड जवान शामिल रहे। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ इस तरह की दबिश और कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi  News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi  News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button