बैतूल अपडेट

Bhaisdehi Bhimpur District: भैंसदेही और भीमपुर को नया जिला बनाने की मांग: जयस ने सीएम मोहन यादव को सौंपा ज्ञापन, रखीं ये बड़ी शर्तें

Bhaisdehi-Bhimpur District: Demand to create a new district comprising Bhaisdehi and Bhimpur — JAYS submits a memorandum to CM Mohan Yadav, outlining key conditions.

Bhaisdehi Bhimpur District: भैंसदेही और भीमपुर को नया जिला बनाने की मांग: जयस ने सीएम मोहन यादव को सौंपा ज्ञापन, रखीं ये बड़ी शर्तें
Bhaisdehi Bhimpur District: भैंसदेही और भीमपुर को नया जिला बनाने की मांग: जयस ने सीएम मोहन यादव को सौंपा ज्ञापन, रखीं ये बड़ी शर्तें

Bhaisdehi Bhimpur District: बैतूल। तेंदूपत्ता बोनस वितरण कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को जयस संगठन ने ज्ञापन देकर जिले के भैंसदेही और भीमपुर क्षेत्र को मिलाकर पृथक जिला बनाने की मांग की है। जयस के प्रदेश संयोजक जामवन्त सिंह कुमरे ने सीएम से क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों, लगभग पांच लाख की अनुमानित आबादी और आदिवासी बहुलता को देखते हुए नया जिला घोषित करने का अनुरोध किया है। ज्ञापन में प्रशासनिक सुविधाओं के विस्तार के साथ ग्रामसभा के अधिकारों को प्रभावी बनाने, प्रदेश को सूखाग्रस्त घोषित करने और किसानों का कर्ज माफ करने की मांग भी की गई है।

जामवन्त कुमरे ने ज्ञापन में कहा कि भैंसदेही और भीमपुर क्षेत्र के नागरिकों को प्रशासनिक कार्यों, शासकीय योजनाओं और अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बैतूल जिला मुख्यालय से दूरी अधिक होने के कारण दूरस्थ गांवों के ग्रामीणों, किसानों और न्यायालयीन मामलों से जुड़े लोगों को कलेक्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक कार्यालय और जिला न्यायालय पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। पहाड़ी और वन क्षेत्र होने से आवागमन में भी कठिनाइयां आती हैं।

ज्ञापन के अनुसार, भैंसदेही और भीमपुर ब्लॉक की कुल अनुमानित आबादी लगभग पांच लाख है। कुमरे ने प्रशासनिक विकेंद्रीकरण के लिए करीब तीन लाख की आबादी को व्यावहारिक आधार बताते हुए कहा कि नए जिले के गठन से लोगों को प्रशासनिक सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने मध्य प्रदेश में अन्य नए जिलों की आबादी के साथ तुलनात्मक आधार पर भी इस मांग पर विचार करने का आग्रह किया है।

उन्होंने कहा कि भैंसदेही और भीमपुर क्षेत्र आदिवासी बहुल हैं। ऐसे में पृथक जिला बनने से जनजातीय समुदायों के लिए संचालित विकास योजनाओं के क्रियान्वयन, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्थानीय रोजगार और कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है। नए जिले में कलेक्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला सत्र न्यायालय और अन्य जिला स्तरीय विभागों की स्थापना होने से प्रशासनिक कामकाज और निर्णय प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि क्षेत्र महाराष्ट्र की सीमा से लगा हुआ है। ऐसे में कानून-व्यवस्था मजबूत करने और प्रशासनिक निर्णयों में तेजी लाने के लिए जिला स्तर के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की स्थायी तैनाती जरूरी है।

कुमरे ने पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) अधिनियम यानी पेसा कानून, 1996 और अधिकार कानून, 2006 का उल्लेख करते हुए ग्रामसभाओं और स्थानीय समुदायों को संसाधनों पर प्राप्त अधिकारों का पूर्ण रूप से क्रियान्वयन सुनिश्चित करने की मांग की है।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि सूखे की स्थिति को देखते हुए केवल बैतूल ही नहीं, बल्कि पूरे मध्य प्रदेश को सूखाग्रस्त घोषित किया जाना चाहिए, ताकि किसानों को राहत मिल सके। उन्होंने आर्थिक संकट से जूझ रहे किसानों का कर्ज माफ करने की मांग भी उठाई है।

जयस प्रदेश संयोजक जामवन्त सिंह कुमरे ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से जनभावनाओं और क्षेत्र के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए भैंसदेही और भीमपुर को मिलाकर नया जिला घोषित करने का आग्रह किया है।

इस अवसर पर जयस जिला अध्यक्ष सोनू धुर्वे, जयस उपाध्यक्ष पिंकेश कुमरे, कार्यवाह अध्यक्ष लोकेश करोचे, जिला महामंत्री संदीप परते, जिला प्रभारी दिलीप सलाम, जिला संरक्षक शेषराव उइके, जिला सचिव सुभाष पांसे, जिला आईटीसेल प्रभारी सागर उइके, जितेंद्र वाडिवा, जयस मीडिया प्रभारी, अलकेश, लवकुश निरापुरे, शिवम मरकाम, करीना पंद्राम सभी जयस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi  News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi  News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button