यूटिलिटी अपडेट

Refrigerator Blast: बम की तरह फट जाएगा आप का फ्रिज, कभी मत करना ये गलती

Refrigerator Blast: Your fridge will explode towards the bomb, never make this mistake

Refridgerator Blast: बम की तरफ फट जाएगा आप का फ्रिज, कभी मत करना ये गलती
Refrigerator Blast: आजकल लगभग दूसरे घर में फ्रिज का उपयोग किया जाता है। बीते कुछ समय में गीजर और फ्रिज फटने की खबरें सामने आई हैं। यदि आप इन्हें सावधानी से उपयोग करते हैं तो इस तरह की घटनाओं से आप बच सकते हैं। अगर आपके घर में भी फ्रिज है तो आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। इससे आपकी फ्रिज की आयु भी लंबी होगी और किसी प्रकार का खतरा भी नहीं होगा। इसी को लेकर आज हम आपके साथ कुछ टिप्स शेयर कर रहे हैं।

यह टिप्स रखेगी सुरक्षित (Refrigerator Blast)

बिजली का रखें ध्यान

आपको अपने फ्रिज को इस तरह रखना चाहिए, जहां पर बिजली फ्लकचुएट नहीं करती हो ऐसा होने से कंप्रेसर में दबाव पड़ता है और इससे धमाका भी हो सकता है।

ज्यादा ना जमने दे बर्फ

कई बार ऐसा होता है जब आप रेफ्रिजरेटर में बर्फ जमने देते हैं और यह लगातार जमती हुई चली जाती है ऐसे में आपको कोशिश करनी चाहिए कि रेफ्रिजरेटर को कुछ-कुछ घंटों पर खोलते रहें। इससे बर्फ जमने की प्रक्रिया धीमी पड़ जाएगी और आपको उसका तापमान भी बढ़ा देना चाहिए।

खराबी आने पर कंपनी के सर्विस सेंटर पर ही ले जाए

रेफ्रिजरेटर में अगर किसी तरह की खराबी आती है। खास तौर से कंप्रेसर वाले हिस्से में तो आपको इसे कंपनी के ही सर्विस सेंटर पर ले जाना चाहिए। कंपनी में ओरिजिनल पार्ट्स की गारंटी दी जाती है। अगर आप लोकल पार्ट्स का इस्तेमाल करते हैं तो इससे कंप्रेसर में धमाका हो सकता हैं।

जरा संभल कर खोले फ्रिज

अगर आप लंबे समय से रेफ्रिजरेटर में कुछ भी सामान नहीं रख रहे हैं और यह लगातार चल रहा है तो आपको इसे खोलने से पहले या फिर इसमें कोई सामान रखने से पहले इसे पावर ऑफ कर देना चाहिए और तब इसे ऑन करना चाहिए, क्योंकि इससे रेफ्रिजरेटर में किसी तरह का धमाका नहीं होगा।

निम्नतम स्तर पर ना करें तापमान (Refrigerator Blast)

कभी भी रेफ्रिजरेटर को इस्तेमाल करने के दौरान इस का तापमान सबसे निम्नतम स्तर पर नहीं लाना चाहिए। इसकी वजह से रेफ्रिजरेटर के कंप्रेसर को जरूरत से ज्यादा दबाव डालना पड़ता है। यह काफी गर्म हो जाता है और इसके फटने की संभावना बनी रहती है।

Related Articles

Back to top button