Swimming Benefits: स्वस्थ रहना चाहते है तो शुरू कर दें स्विमिंग, बीमारिया छू तक नही पाएगी
Swimming Benefits: If you want to be healthy then start swimming, diseases will not touch you

Swimming Benefits: सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ आहार के साथ ही शारीरिक गतिविधियां भी बेहद जरूरी होती हैं। साथ ही शरीर को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए बेहद ज़रूरी है कि रेगुलर बेसिस पर एक्ससाइज की जाए और बॉडी मूवमेंट बना रहे यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट सभी को शारीरिक रूप से एक्टिव रहने की सलाह देते हैं। खुद को शारीरिक तौर पर एक्टिव रखने के लिए आप कई तरह के योग, वर्कआउट और एक्सरसाइस आदि कर सकते हैं। रेगुलर बेसिस पर एक्ससाइज की जाए और बॉडी मूवमेंट बना रहे। ऐसे में अक्सर लोग हैवी वर्कआउट को चुनते हैं जो महज कुछ ही दिनों तक रूटीन में रहती है और फिर बाद में रूटीन से गायब। अगर आप एक आसान और दिलचस्प तरीका ढूंढ रहे हैं तो आप स्विमिंग जानते होगे और सिर्फ शौकिया तौर पर ही स्विमिंग करते हैं, तो यकीन मानिए ये खबर आपके अंदर एक नया जोश भर देगी। इसके साथ ही जो लोग तैराकी बिल्कुल भी नहीं जानते हैं, वो भी इसके कई फायदे जानने के बाद स्विमिंग शुरू कर देंगे।

डायबिटीज का कम होता खतरा (Swimming Benefits)
डायबिटीज टाइप-1 व 2 दोनों के मरीजों के लिए स्वीमिंग एक थैरेपी की तरह काम करती है। तैराकी से कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होने लगती है जिससे वजन और ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। इस वजह से शुगर लेवल में भी उतार-चढ़ाव नहीं होता है।
अनिद्रा से दिलाए निजात
स्विमिंग करने से अनिंद्रा की समस्या से भी छुटकारा मिलता है| ठंडे पानी में तैरने से दिमाग भी तरोताजा व शांत होता है| स्विमिंग करने में ताकत ज्यादा लगती है| जिससे शरीर थक जाता है| थकान के कारण हमारी नींद अच्छी और गहरी होती है।
- Also Read : Healthy Heart Tips: ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने और हृदय को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

तनाव में फायदेमंद
स्विमिंग न सिर्फ हमें शारीरिक तौर पर सेहतमंद रखता है, बल्कि यह हमें मानसिक समस्याओं से भी राहत दिलाता है। अगर आप तनाव की जूझ रहे हैं, तो इससे निजात पाने के लिए स्विमिंग एक बढ़िया विकल्प है। रोजाना स्विमिंग करने चिंता, तनाव और अवसाद को दूर करने में मदद मिलती है।
मासपेशियों की मजबूती (Swimming Benefits)
रेगुलर स्विमिंग से मासपेशियां मजबूत बनती हैं। किसी भी अन्य व्यायाम के मुकाबले तैराकी में 10 गुना ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है जिसकी वजह से मासपेशियों में अधिक खिचाव महसूस होता है और शरीर के जोड़ भी मजबूत होते हैं।
- Also Read : Iron Rich Diet : शरीर में आयरन की कमी हो तो, डाइट में जरूर शामिल करें ये सुपरफूड (Health Tips)

दिल को रखे स्वस्थ
स्वीमिंग से पूरी बॉडी का मूवमेंट होता है जिससे रक्तसंचार बेहतर होता है। ऐसे में हृदय का काम भी सुचारू होने से यह अंग सेहतमंद रहता है। हृदय व दिमाग से जुड़े रोगों की आशंका काफी हद तक कम होने से तनाव भी कम होता है।
अस्थमा में असरदार
अगर आप अस्थमा के मरीज हैं, तो स्विमिंग आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। दरअसल, स्विमिंग के दौरान लंबे समय तक सांस रोकनी पड़ती है, जिससे फेफड़ों के कार्य करने की क्षमता बढ़ती है। साथ ही आप अपनी सांसों पर बेहतर नियंत्रण रख पाते हैं। ऐसे में अस्थमा में स्विमिंग करने से आपको फायदा मिलेगा।
हड्डियां होती हैं मज़बूत
रोज़ाना स्विमिंग करने से आपके शरीर की हड्डियों को ताकत मिलती है जिससे वो मज़बूत होती हैं। स्विमिंग करने से भविष्य में गठिया संबंधी परेशानी होने का खतरा भी कम हो जाता है।
- Also Read : Eye Care Tips: कम हो रही है आंखों की रोशनी, तो आजमाएं ये घरेलू उपाय, इन उपायोंं से आंखें रहेंगी स्वस्थ

हृदय गति को बेहतर बनाता है (Swimming Benefits)
टीओआई में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, दूसरी मांसपेशियों की ही तरह हमारा हार्ट भी एक तरह का मसल्स ही होता है, जिसे आप मजबूती प्रदान कर सकते हैं। प्रत्येक धड़कन के साथ हार्ट ब्लड पम्प करता है और पूरे शरीर में ब्लड सप्लाई करता है। लोअर रेस्टिंग हार्ट के स्वास्थ्य लाभ का मतलब है कि आपको दिल की बीमारियों का खतरा कम है और तैराकों की लोअर रेस्टिंग हार्ट रेट 40 हार्ट बीट प्रति मिनट होती है। एक औसत व्यक्ति के लिए लोअर रेस्टिंग हृदय गति 60-70 बीट प्रति मिनट होती है।
बॉडी में आता है लचीलापन
स्विमिंग के दौरान stretch, twist और bridges की आवश्यकता होती है। विभिन्न स्ट्रोक में दोहराए जाने वाली स्ट्रेचिंग भी लचीलेपन के साथ मदद करती है। नियमित रूप से स्विमिंग करने से मसल्स मजबूत बनती हैं और बॉडी में भी लचीलापन आ जाता है।
वजन घटाने में कारगर
नियमित रूप से स्विमिंग करने से आप अपना वजन भी घटा सकते हैं। दरअसल, स्विमिंग करने से शरीर की कैलोरिज बर्न होती है, जिससे आपका वजन कम होता है। एक स्टडी के मुताबिक रोजाना 30 मिनट तक तैरने से शरीर की लगभग 440 कैलोरी कम होती है



