Shami Plant: सावन के महीने में शमी के पौधे के पास दीपक जलाने से मिलते है अनगिनत फायदें, जानें क्या है महत्व
Shami Plant, Shami Patra Niyam, Sawan somwar 2023, Shami Patra, how to identify real shami plant, shami plant and touch me not plant are same, shami plant flowering season, shami tree near me, shami plant is good or bad, shami plant vastu direction, shami plant seeds, does shami plant leaves close at night, Vastu Tips, Vastu Tips For Shami Plant, Shami Plant,

Shami Plant: सावन के महीने में शमी के पौधे के पास दीपक लगाना बहुत शुभ माना जाता हैं। शमी का पौधा हिंदू धर्म में बहुत पवित्र माना जाता है और इसे मुख्य रूप से भगवान शिव को अर्पित किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि शमी पत्तियां भगवान शिव को अर्पित करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। यह पौधा घर की नकारात्मकता को दूर करता है और वातावरण को शुद्ध करने में मदद करता है।
वहीं खासतौर पर सावन के महीने में यदि आप शमी के पौधे की पूजा करती हैं और इसके दीपक जलाती हैं तो कई ज्योतिष लाभ होते हैं। आइए ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया जी से जानें सावन में इस पौधे की सेवा के विशेष लाभों के बारे में। सावन का महीना भगवान शिव का प्रिय महीना माना जाता है और इसके पीछे एक कथा प्रचलित है कि शमी की पत्तियों को राक्षस त्रिपुरासुर पर भगवान शिव की जीत का प्रतीक माना जाता है।
सावन के महीने में नियमित शमी के पौधे के पास दीपक जलाने से घर की सुख समृद्धि बनी रहती है। इससे घर के दोष दूर होते हैं। ज्योतिष में इसका बहुत महत्व है। आइए जानें शमी के पौधे के पास दीपक जलाने का क्या महत्व है।
शिवजी पर शमी की पत्ती चढ़ाने का महत्व
सावन का महीना भगवान शिव का प्रिय महीना माना जाता है और इसके पीछे एक कथा प्रचलित है कि शमी की पत्तियों को राक्षस त्रिपुरासुर पर भगवान शिव की जीत का प्रतीक माना जाता है।
दरअसल इसकी पत्तियां राक्षस के तीन सिरों से मिलती जुलती हैं, जिन्हें भगवान शिव ने युद्ध के दौरान काट दिया था। तभी से ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव को शमी के पत्ते चढ़ाना भगवान के प्रति भक्ति दिखाने के साथ-साथ खुद को बुराई और दुर्भाग्य से बचाने का भी एक तरीका है। इससे जीवन में सौभाग्य और समृद्धि बनी रहती है।
- Also Read: MP Weather Update: इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, यह सावधानी बरतें
शमी के पौधे के पास दीपक जलाने के फायदे
सावन के महीने में नियमित शमी के पौधे के पास दीपक जलाने से घर की सुख समृद्धि बनी रहती है। इससे घर के दोष दूर होते हैं। ज्योतिष में इसका बहुत महत्व है। आइए जानें शमी के पौधे के पास दीपक जलाने के ज्योतिष लाभों के बारे में।
घर के नकारात्मक प्रभाव दूर होते हैं
सावन के पवित्र महीने में शमी के पौधे के पास दीपक जलाने का महत्व शनि ग्रह के नकारात्मक प्रभावों को दूर करने के लिए जाना जाता है। शनि को दक्षिण दिशा का स्वामी माना जाता है और कहा जाता है कि शमी के पौधे में शनि के नकारात्मक प्रभावों को खत्म करने की शक्ति होती है। इसलिए यदि आपके घर में शनि दोष है तो सावन के महीने में शमी के पास दीपक जरूर जलाएं।
घर में सौभाग्य आता है (Shami Plant)
शमी के पौधे के पास दीपक जलाने से घर में सौभाग्य और समृद्धि बनी रहती है। दीया ज्ञान और ज्ञान की रोशनी का प्रतिनिधित्व करता है और शमी का पौधा सुरक्षा और शक्ति का प्रतिनिधित्व करता है। इसी वजह से ऐसा माना जाता है कि इन दोनों तत्वों के संयोजन से व्यक्ति आध्यात्मिक ज्ञान और भौतिक सफलता प्राप्त कर सकता है।
सावन के महीने में शनिदेव सक्रिय होते हैं
ज्योतिष में ऐसी मान्यता है कि सावन के महीने में शनिदेव ज्यादा सक्रिय होते हैं। ऐसे में शमी के पौधे के पास दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है। इस महीने शमी के पौधे के पास दीपक जलाने से व्यक्ति खुद को शनि के नकारात्मक प्रभावों से बचा सकता है और घर के लिए सौभाग्य और समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त कर सकता है।
सावन में शमी के पौधे के पास दीया कैसे जलाएं
अपने घर में एक ऐसा पवित्र स्थान चुनें जहां आप शमी का पौधा रखें। दक्षिण दिशा सबसे अच्छा स्थान माना जाता है, लेकिन आप इसे किसी अन्य स्थान पर भी रख सकते हैं जो आपको शुभ लगे। यदि आप मिट्टी के दीपक का इस्तेमाल करती हैं तो यह अच्छी तरह से साफ होना चाहिए। आप इसके लिए आटे के दीपक का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।



