Sawan 2024 Start Date: धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान शिव का प्रिय माह सावन होता है, जो आषाढ़ की पूर्णिमा तिथि के बाद से प्रारंभ होता है। सावन की पहली तिथि कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा होती है। इस माह का इंतजार शिव भक्तों को काफी बेसब्री से होता है। इस महीने में भक्त भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए पूरे सावन विधि-विधान से उनका पूजन व आराधना करते हैं। इस महीने में भगवान भोलेनाथ की कावड़ ले जाने का भी विधान है। आइए जानते इस साल 2024 में कब से शुरू होगा सावन का महीना….
सावन 2024 कब से शुरू है (Sawan 2024 Start Date)
हिंदू कैलेंडर के हिसाब से हिंदी महीने आषाढ़ के बाद सावन महीना का आरंभ होता है। इस साल सावन महीने की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 21 जुलाई को दोपहर 3 बजकर 56 मिनट पर हो रही है। वहीं इस तिथि का समापन 22 जुलाई को दोपहर 1 बजे होगा। उदयातिथि के अनुसार इस साल 22 जुलाई से सावन महीने की शुरुआत होगी। इस साल सावन महीने का समापन 19 अगस्त को होगा।
सावन सोमवार तारीख 2024 (Sawan 2024 Start Date)
- पहला सावन सोमवार व्रत- 22 जुलाई 2024
- दूसरा सावन सोमवार व्रत- 29 जुलाई 2024
- तीसरा सावन सोमवार व्रत- 5 अगस्त 2024
- चौथा सावन सोमवार व्रत- 12 अगस्त 2024
- पांचवा सावन सोमवार व्रत- 19 अगस्त 2024
कब है 2024 सावन में शिवरात्रि (Sawan 2024 Start Date)
सावन मास की शिवरात्रि का व्रत हर सावन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल इस तिथि की शुरुआत 2 अगस्त को दोपहर 3 बजकर 26 मिनट पर होगी और इसका समापन 3 अगस्त को दोपहर 3 बजकर 50 पर होगा। शिवरात्रि में भगवान शिव की पूजा निशिता काल में की जाती है। इस कारण ये सावन की शिवरात्रि 2 अगस्त 2024 को मनाई जाएगी। इस दिन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त रात के 12 बजे से लेकर 12 बजकर 50 मिनट तक रहने वाला है।
क्या है सावन सोमवार व्रत का महत्व?
शास्त्रों में सावन के महीने को सबसे पवित्र महीनों में से एक माना गया है। इस महीने में भगवान शिव की भक्ति की जाती है। ऐसी मान्यता है कि सावन के महीने में भगवान शिव धरती लोक पर अपने भक्तों की मनोकामना पूरी करने के लिए आते हैं। सावन मास के सोमवार का व्रत रखने से साधक की सारी इच्छाओं की पूर्ति होती है। जो भी व्यक्ति सावन में सच्चे मन से भगवान शिव की भक्ति करता है और सोमवार का व्रत रखता है। उसके घर परिवार में सुख, समृद्धि आती है और सदा उसपर शिव की कृपा बनी रहती है। कुंवारी कन्या यदि सावन के सोमवार का व्रत रखती हैं तो उन्हें मनचाहे वर की प्राप्ति होती है।